Amit Shah Bihar visit postponed Home Minister will come after PM Modi Dilip Jaiswal told अमित शाह का बिहार दौरा टला, अब पीएम मोदी के बाद आएंगे गृह मंत्री; दिलीप जायसवाल ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अमित शाह का बिहार दौरा टला, अब पीएम मोदी के बाद आएंगे गृह मंत्री; दिलीप जायसवाल ने बताया

अब गृह मंत्री अमित शाह पीएम नरेंद्र मोदी को बाद बिहार आएंगे। आगामी 20 जून को पीएम सीवान आने वाले हैं जहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

Sat, 7 June 2025 04:07 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अमित शाह का बिहार दौरा टला, अब पीएम मोदी के बाद आएंगे गृह मंत्री; दिलीप जायसवाल ने बताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा टल गया है। अमित शाह 15 जून को बिहार आने वाले थे। अररिया में उनका प्रोग्राम था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है। कहा है कि अब गृह मंत्री पीएम नरेंद्र मोदी को बाद बिहार आएंगे। आगामी 20 जून को पीएम सीवान आने वाले हैं जहां जनसभा को संबोधित करेंगे और राज्य को बड़ी सौगात भी देंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अमित शाह के बिहार आगमन के बारे में फिर से जानकारी दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक अमित शाह 15 जून को अररिया आने वाले थे। फारबिसगंज में उनकी सभा होने वाली थी। लेकिन अचानक उनका दौरा रद्द करने की घोषणा कर दी गयी। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताता कि अमित शाह का आगमन अब पीएम मोदीके बिहार दौरे के बाद होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जातीय जनगणना पर राहुल गांधी के दावे पर बीजेपी ने किया पलटवार

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा के बड़े नेताओं का लगातार बिहार दौरा करना सियासी रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह इस दौरान अररिया से सहित सात जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने वाले थे जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2025 में 225 का मंत्र देने का प्रोग्राम था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्धसैनिक बलों को सेना की तरह मिले सम्मान, तेजस्वी यादव का अमित शाह को खत

इससे पहले अमित शाह 29 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए थे। 29 मार्च की शाम में पटने पहुंचने के बाद उन्होंने पार्टी के सांसदों, विधायकों और बड़े नेताओं के साथ मंत्रणा की। अगले दिन 30 मार्च को पहले उन्होंने बापू सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसमें अमित शाह ने यहां 532 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें सहकारिता विभाग की 111 करोड़ रुपए और नगर विकास एवं आवास विभाग की 421 करोड़ रुपए की योजनाएं शामिल हैं। दोपहर में गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव को उनके गढ़ से चुनौती दी। पटना में उन्होंने मुख्यमत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। वहीं एनडीए के नेताओं के साथ विचार विमर्श किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीजफायर का पंचयती करने वाला अमेरिका कौन होता है, बोले तेजस्वी; अमित शाह को खत
ये भी पढ़ें:अमित शाह से मिले जीतनराम मांझी, बताया- एनडीए में सीट शेयरिंग पर कब होगी बात
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।