pm modi bihar visit will come siwan on 20th june before assembly election पीएम नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में, सौगात और रैली साथ-साथ, तीन महीने में तीसरा बिहार दौरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में, सौगात और रैली साथ-साथ, तीन महीने में तीसरा बिहार दौरा

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी 20 जून को सीवान आएंगे। सीवान में पीएम मोदी की जनसभा होगी। पीएम मोदी कई सौगात भी सीवान से देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

Thu, 5 June 2025 01:38 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पीएम नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में, सौगात और रैली साथ-साथ, तीन महीने में तीसरा बिहार दौरा

PM Modi Bihar Visit: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैंं। यहां विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। तीन महीने में यह पीएम मोदी का तीसरा बिहार दौरा होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी 20 जून को सीवान आएंगे। सीवान में पीएम मोदी की जनसभा होगी। पीएम मोदी कई सौगात भी सीवान से देंगे। इस दौरे पर सौगात और रैली दोनों साथ-साथ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पप्पू यादव के बाद अब PMCH अधीक्षक पर बरसे तेजस्वी यादव, DK टैक्स गैंग का जिक्र

आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को दिवसीय दौरे पर बिहार आए थे। पीएम मोदी ने अपने इस दौरे के दौरान पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था। इसके अलावा उन्होंने बिहटा बनने वाले एयरपोर्ट का भी शिलान्यास किया था। पटना में पीएम मोदी का रोड शो हुआ था। इस रोड शो में काफी भीड़ भी जमा थी।

30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतास जिले के बिक्रमगंज में गए थे। यहां प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया था। इससे पहले प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को भी बिहार दौरे पर आए थे। इस दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी मधुनबी जिले में थे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया था। अपने संबोधन में पीएम ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर आतंकियों को चेताया था और कहा था कि आतंकवादियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।

राहुल गांधी पर निशाना

इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी 6 जून को गया जी में होंगे। राहुल गांधी के इस दौरे पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तंज भी कसा है। दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राहुल गांधी उसी परिवार से आते हैं जिसने देश में लोकतंत्र को खत्म किया था और जयप्रकाश नारायण ने तत्कालीन केंद्र सरकार के खिलाफ संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की 32 नदियां सूख गईं, गंगा, सोना और बागमती समेत 50 संकट में क्यों
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।