Modi Ji 50 times Rahul Gandhi how many times BJP President Dilip Jaiswal asks मोदी जी 50 बार, राहुल गांधी बचपन से पचपन तक कितनी बार? पूछ रहे बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोदी जी 50 बार, राहुल गांधी बचपन से पचपन तक कितनी बार? पूछ रहे बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब चुनाव आता है तो राहुल गांधी एसी से निकलकर बिहार आते हैं।

Sun, 1 June 2025 02:55 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मोदी जी 50 बार, राहुल गांधी बचपन से पचपन तक कितनी बार? पूछ रहे बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे पर राजनीति तेज हो गई है। आगामी 6 जून को वे नालंदा आ रहे हैं जहां पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के साथ संवाद करेंगे। बीजेपी के दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब चुनाव आता है तो राहुल गांधी एसी से निकलकर बिहार आते हैं। इससे पहले नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और नीरज कुमार बबलू ने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर सवाल उठाया था।

राहुल गांधी के छह जून के बिहार दौरे की तैयारी में कांग्रेस के नेता पसीना बहा रहे हैं तो सत्ताधारी बीजेपी और जदयू सियासत में लगे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा है कि बिहार में चुनाव होने वाला है तो राहुल गांधी दौरा लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से अबतक 50 बार बिहार आ चुके हैं। लेकिन राहुल गांधी बताएं के बचपन से पचपन की उम्र तक वे कितनी बार बिहार आए। जब भी किसी राज्य में इलेक्शन होता है तो एसी से बाहर निकलते हैं। एक प्रधानमंत्री के पास बिहार के लिए समय है तो उनके पास क्यों नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के बिहार दौरे की हाफ सेंचुरी, पटना में रोड शो के बाद BJP दफ्तर पहुंचे

कहा कि जब उनकी नाव बिहार में डूब गई है तो आ रहे हैं, पांच सालों से कहां थे? वैसे भी अंग्रेजों के डिवाइड एंड रूल की तरह समाज को बांटने आते हैं। लेकिन उनको कोई लाभ नहीं मिलेगा। बिहार के लोग नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को पसंद करते हैं। बता दें कि नए साल में राहुल गांधी का यह पांचवां दौरा है। उनका पहले 27 मई को प्रोग्राम था जो हॉल खाली नहीं होने की वजह से आगे बढ़ा दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के बाद राहुल गांधी आ रहे बिहार, नीतीश के मंत्री ने कसा तंज

इससे पहले बीजेपी के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए बिहार आ रहे हैं। उनको लगता है कि पीएम के पीछे यहां आएंगे तो पिछड़े और दलित समाज के लोग उनके साथ आ जाएंगे। लेकिन, उनका मनसूबा पूरा नहीं होगा। जदयू के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सबको बिहार आने का अधिकार है। वे पहले बार नहीं आ रहे। पहले आए तो क्या हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी नमक हराम हैं, नेहरू परिवार को गुलामी की आदत; ऐसा क्यों बोले जायसवाल?
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी की सभा के लिए राजगीर में हॉल खाली नहीं, अब जून में होगा बिहार दौरा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।