Action taken against 8 policemen in gangster Chandan Mishra murder case murder was committed inside the hospital गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में 8 पुलिस वालों पर ऐक्शन, अस्पताल में घुसकर हुआ था मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में 8 पुलिस वालों पर ऐक्शन, अस्पताल में घुसकर हुआ था मर्डर

पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में 8 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। ये कार्रवाई पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने की है। गश्त में लापरवाही बरतने के आरोप में एक्शन हुआ है। जिसमें एक दारोगा और दो सिपाही भी शामिल हैं।

Sat, 19 July 2025 04:21 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में 8 पुलिस वालों पर ऐक्शन, अस्पताल में घुसकर हुआ था मर्डर

पटना में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड मामले में आठ पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। लापरवाही बरतने के आरोप में 8 पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है। जिसमें एक दारोगा, दो सिपाही समेत कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। ये कार्रवाई पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने की है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के दौरान गश्त में लापरवाही के आरोप में ये एक्शन लिया गया है।

आपको बता दें पारस अस्पताल में घुसकर चंदन मिश्रा पर चार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद अपराधी आसानी अस्पताल से निकल गए थे। जिसके बाद आरोपियों का एक फोटो भी वायरल हुआ था। जिसमें बाइक पर आरोपी हथियार लहराते नजर आए थे। जिसके बाद पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए थे।

हालांकि बिहार एसटीएफ और बंगाल पुलिस ने मिलकर शुक्रवार देर रात उन्हें कोलकाता से सटे न्यू टाउन से पांचों आरोपियों के पकड़ लिया है। हत्या के बाद भागकर एक फ्लैट में छिपे हुए थे। मोबाइल फोन की लोकशन के आधार पर उन्हें ट्रैस किया गया। चंदन मिश्रा हत्याकांड में कुल 5 आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है, इनमें से 4 शूटर बताए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगे कपड़े-जूते का शौकीन था चंदन मिश्रा, पिता की बंदूक से किया था पहला मर्डर
ये भी पढ़ें:पटना में चंदन मिश्रा की हत्या कर कोलकाता के फ्लैट में छिपे थे शूटर, ऐसे पकड़े गए
ये भी पढ़ें:चंदन मिश्रा हत्याकांड में बंगाल से 5 गिरफ्तार, पटना के अस्पताल में हुआ था शूटआउट
ये भी पढ़ें:मर्डर के बाद मस्ती… सरेआम पिस्टल लहराते भागे थे चंदन के हत्यारे, फोटो वायरल

हालांकि, अभी तक उनके नाम का खुलासा नहीं हो पाया है। सभी आरोपी न्यू टाउन इलाक के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित फ्लैट में छिपे हुए थे। पांच में से चार आरोपी सीधे तौर पर चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल थे। जबकि पांचवां आरोपी हत्या की साजिश में शामिल था या सिर्फ शूटरों को छिपाने में मदद कर रहा था, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।