Chandan Mishra was fond of expensive clothes shoes first murder with father licensed gun महंगे कपड़े और जूते का शौकीन था चंदन मिश्रा, पिता की लाइसेंसी बंदूक से किया था पहला मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महंगे कपड़े और जूते का शौकीन था चंदन मिश्रा, पिता की लाइसेंसी बंदूक से किया था पहला मर्डर

पटना के पारस अस्पताल में गोली मारकर हत्या किए जाने वाला सजायाफ्ता अपराधी चंदन मिश्रा महंगे कपड़े और जूतों का शौकीन था। पिता की लाइसेंसी बंदूक से उसने नाबालिग उम्र में पहला मर्डर कर दिया था।

Sat, 19 July 2025 02:49 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, हमारे संवाददाता, बक्सर
share
महंगे कपड़े और जूते का शौकीन था चंदन मिश्रा, पिता की लाइसेंसी बंदूक से किया था पहला मर्डर

पटना के पारस अस्पताल शूटआउट में मारा गया गैंगस्टर चंदन मिश्रा महंगे कपड़े और जूतों का शौकीन था। उसे हमेशा सुर्खियों में बना रहना पसंद था। कच्ची उम्र में ही उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। बक्सर के रहने वाले चंदन ने अपने पिता मंटू मिश्रा की लाइसेंसी बंदूक से पहला मर्डर किया था। गौर करने वाली बात यह है कि उस समय वह बालिग भी नहीं हुआ था। इसके बाद करीब 5 सालों तक बक्सर और आसपास के क्षेत्र में उसके नाम का आतंक रहा।

चंदन मिश्रा हमेशा लाइम लाइट में रहना पसंद करता था। वह जब अपराध की दुनिया में अचानक एक बड़ा नाम बना, तब पुलिस के पास उसकी एक भी तस्वीर नहीं थी। स्कैचर से उसकी तस्वीर बनवाई गई थी। हालांकि अपने आप को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए वह अक्सर मीडिया का सहारा लेता था। हर क्राइम को करने के बाद पत्रकारों को खुद उसकी खबर देता था। साथ ही पूरा घटनाक्रम भी बताता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना शूटआउट: बक्सर में कभी चंदन मिश्रा का था आतंक, शेरू के साथ किए थे कई मर्डर

उस समय सोशल मीडिया का जमाना नहीं था, इसलिए वह वह मीडिया में छाया रहना चाहता था। वहीं, दूसरी ओर जेल से आने के बाद सोशल मीडिया का जमाना काफी बढ़ चुका था। चंदन मिश्रा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया था। दोस्त, मित्र, होटल एवं अन्य जगहों पर चंदन जहां जा रहा था, वहां के फोटो एवं वीडियो डाले जा रहे थे।

पेशी पर भी ब्रांडेड कपड़े पहनकर जाता था चंदन

अपराध की दुनिया में जब चंदन मिश्रा ने कदम रखा था तब वह अपने लंबे बालों के लिए जाना जाता था उसका हेयर स्टाइल काफी फेसम हुआ था। इसके साथ ही वह महंगे जूता, ब्रांडेड टी-शर्ट व जींस पहनने का भी शौकीन था। सोशल मीडिया पर अपलोड हर वीडियो में इसे देखा जा सकता है। वहीं जानकार सूत्रों का कहना है कि जेल के अंदर व कोर्ट में पेशी के दौरान जब भी चंदन मिश्रा आता था तब वह ब्रांडेड कपड़ों में ही दिखाई पड़ता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में चंदन मिश्रा की हत्या कर कोलकाता के फ्लैट में छिपे थे शूटर, ऐसे पकड़े गए

चंदन मिश्रा का बक्सर में साल 2011-12 तक आतंक रहा। वह कुख्यात शेरू सिंह की गैंग से जुड़ा था। शेरू के साथ मिलकर चंदन ने कई मर्डर किए। बक्सर और भोजपुर जिले में उसके खिलाफ 25 केस दर्ज थे। हत्याकांड के एक मामले में ही उसको पहले फांसी की सजा हुई थी, जो बाद में आजीवन कारावास में बदल गई थी। वह 14 सालों से सजा काट रहा था। कुछ दिन पहले ही इलाज के लिए पैरोल पर बाहर आया और उसकी हत्या कर दी गई। हत्याकांड में शेरू के गैंग का ही नाम सामने आ रहा है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।