Shooter hiding in Kolkata flat after Chandan Mishra Patna murder how they caught पटना में चंदन मिश्रा की हत्या कर कोलकाता के फ्लैट में छिपे थे शूटर, ऐसे पकड़े गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में चंदन मिश्रा की हत्या कर कोलकाता के फ्लैट में छिपे थे शूटर, ऐसे पकड़े गए

गैंगस्टर चंदन मिश्रा की पटना के पारस अस्पताल में हत्या करने के बाद सभी शूटर पश्चिम बंगाल के कोलकाता भाग गए थे। कोलकाता के न्यू टाउन क्षेत्र में एक फ्लैट से बंगाल पुलिस और बिहार एसटीएफ ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sat, 19 July 2025 01:12 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना/कोलकाता
share
पटना में चंदन मिश्रा की हत्या कर कोलकाता के फ्लैट में छिपे थे शूटर, ऐसे पकड़े गए

पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोलियों से भूनकर हत्या करने के बाद सभी शूटर पश्चिम बंगाल भाग गए। बिहार एसटीएफ और बंगाल पुलिस ने मिलकर शुक्रवार देर रात उन्हें कोलकाता से सटे न्यू टाउन से पकड़ा। ये सभी मर्डर के बाद भागकर यहां एक फ्लैट में छिपे हुए थे। मोबाइल फोन की लोकशन के आधार पर उन्हें ट्रैस किया गया। चंदन मिश्रा हत्याकांड में कुल 5 आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है, इनमें से 4 शूटर बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनके नाम नहीं पता चल पाए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि कि सभी आरोपी न्यू टाउन इलाक के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित फ्लैट में छिपे हुए थे। पांच में से चार आरोपी सीधे तौर पर चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल थे। जबकि पांचवां आरोपी हत्या की साजिश में शामिल था या सिर्फ शूटरों को छिपाने में मदद कर रहा था, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदन को 20 से ज्यादा गोलियों से छलनी किया, शेरू ने तौसीफ को दी थी सुपारी?

फोन की लोकेशन से पकड़े गए

उन्होंने बताया कि आरोपियों को मोबाइल फोन टावर की लोकेशन के आधार पर ट्रैक किया गया। इसके बाद उनके ठिकाने का पुलिस को पता चला। बिहार पुलिस पांचों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश करके ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी। अदालत से रिमांड मिलने के बाद सभी को पटना लाया जाएगा। तब तक वहीं पर उनसे पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मर्डर के बाद मस्ती… सरेआम पिस्टल लहराते भागे थे चंदन के हत्यारे, फोटो वायरल

बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार सुबह 5 अपराधियों ने गोलियों से भूनकर गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या कर दी थी। मर्डर केस में सजायाफ्ता चंदन पैरोल पर जेल से बाहर आया था और पारस अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा था। बदमाशों ने उसे दो दर्जन गोलियां मारीं। सभी शूटरों की तस्वीर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में हथियार के साथ कैद हुई थी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम सामने नहीं आए

शुरुआती जांच में सामने आया कि फुलवारीशरीफ के रहने वाले बदमाश तौसीफ बादशाह और उसके साथियों ने मिलकर इस शूटआउट को अंजाम दिया। पुलिस ने शूटरों की पहचान कर ली। सभी को पकड़ने के लिए कई जिलों में छापेमारी की गई। इसके बाद उनके पश्चिम बंगाल भागने की सूचना मिली। फिर एक टीम को तुरंत कोलकाता भेजा गया। यहां शुक्रवार को कई जगहों पर छापा मारा और 5 आरोपी पकड़ाए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना शूटआउट: बक्सर में कभी चंदन मिश्रा का था आतंक, शेरू के साथ किए थे कई मर्डर

गिरफ्तार आरोपियों में कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि चंदन के पूर्व साथी शेरू सिंह ने ही तौसीफ के जरिए उसे मरवाया। शेरू और चंदन ने मिलकर बक्सर में कई मर्डर किए थे। शेरू सिंह फिलहाल पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद है। एसटीएफ ने उससे भी पूछताछ की है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।