Five arrested from Bengal in Chandan Mishra murder Patna Paras hospital shootout चंदन मिश्रा मर्डर में बंगाल से 5 आरोपी गिरफ्तार, पटना के पारस अस्पताल में हुआ था शूटआउट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चंदन मिश्रा मर्डर में बंगाल से 5 आरोपी गिरफ्तार, पटना के पारस अस्पताल में हुआ था शूटआउट

पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोलियों से भूनकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस एवं एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जल्द ही पटना लाया जाएगा।

Sat, 19 July 2025 09:11 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
चंदन मिश्रा मर्डर में बंगाल से 5 आरोपी गिरफ्तार, पटना के पारस अस्पताल में हुआ था शूटआउट

बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार सुबह हुए शूटआउट में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में पश्चिम बंगाल से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उनसे वहीं पर पूछताछ की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया के बाद सभी को पटना लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर ही पटना पुलिस और एसटीएफ ने अपराधियों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार एसटीएफ और पुलिस टीम ने बंगाल में ताबड़तोड़ छापेमारी की। गिरफ्तारी की संख्या और बढ़ सकती है। इस हत्याकांड में तौसीफ बादशाह, बलवंत, अभिषेक, मोनू सिंह, नीलेश, सूर्यमान, नीशू सहित 10 शूटरों के नाम सामने आए थे। वारदात के बाद आरोपी भागकर बंगाल पहुंच गए। उनके वहां होने की सूचना पर टीम को तुरंत फ्लाइट से भेजा गया। पुलिस के आलाधिकारी पूरी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदन को 20 से ज्यादा गोलियों से छलनी किया, शेरू ने तौसीफ को दी थी सुपारी?

बंगाल की जेल में बंद शेरू ने रची थी साजिश?

अब तक की जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर शेरू सिंह ने चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए फुलवारीशरीफ के रहने वाले तौसीफ बादशाह समेत अन्य शूटरों को हायर किया गया। शेरू और चंदन एक समय दोस्त हुआ करते थे और बक्सर में उन्होंने साथ मिलकर कई मर्डर किए थे। बाद में उनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मर्डर के बाद मस्ती… सरेआम पिस्टल लहराते भागे थे चंदन के हत्यारे, फोटो वायरल

दो बाइक पर आए शूटर, मर्डर के बाद हथियार लहराते भागे

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पटना के बेऊर जेल में सजा काट रहा था। कुछ दिनों पहले ही वह पैरोल पर बाहर आया था। पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती था। गुरुवार सुबह दो बाइक पर सवार होकर 6 शूटर बाइक पर सवार होकर अस्पताल आए। उन्होंने पहले पारस अस्पताल के बाहर आपस में बात की।

फिर इनमें से 5 शूटर पैदल अस्पताल में गए और फिर चंदन को गोली मारकर भाग निकले। बाइक से जाते हुए वे बेखौफ होकर हथियार लहराते हुए निकले। इसके कई सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अस्पताल के फुटेज में भी आरोपी चंदन के कमरे में बंदूकें लेकर जाते हुए नजर आ रहे थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।