BJP President Dilip Jaiswal sang song for PM Modi Bihar visit जिसका मुझे था इंतजार... पीएम मोदी के बिहार दौरे पर गायक बन गए बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जिसका मुझे था इंतजार... पीएम मोदी के बिहार दौरे पर गायक बन गए बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल गायक बन गए। मीडिया के साथ बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने अमिताभ बच्चन की फिल्म का गाना गाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Thu, 29 May 2025 02:36 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जिसका मुझे था इंतजार... पीएम मोदी के बिहार दौरे पर गायक बन गए बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर आज पटना आ रहे हैं। बीजेपी समेत एनडीए में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। पटना से लेकर शाहाबाद तक मोदी के स्वागत में सजकर तैयार है। नरेंद्र मोदी के स्वागत में बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल गायक बन गए। मीडिया के साथ बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने अमिताभ बच्चन की फिल्म का गाना गाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

गुरवार को पीएम के स्वागत की तैयारी को लेकर दिलीप जायसवाल बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा पटना पलकें बिछा कर अपने पीएम के स्वागत के लिए तैयार है। लाखों की संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए सड़कों पर खड़े मिलेंगे। पीएम के रोड शो की जानकारी देते हुए कहा कि उनके अभिवादन में कोई कमी नहीं रहेगी। आज सवेरे से मेरे मन में एक गाना चल रहा है। जिसका मुझे था इंतजार, जिसके लिए दिल था बेकरार, वो घड़ी आ गई आज मोदी जी का स्वागत करने के लिए पटना तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इन 20 जिलों में बनेंगे सड़क और पुल, मोदी सरकार ने दी मंजूरी

पीएम के आगमन को लेकर पूरा पटना बैनर पोस्टर से पट गया है। खासकर रोड शो के रूट का नजारा बेहद खास है। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। मोदी जी के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गयी है। सुरक्षा के मद्देनजर कई रूटों पर सामान्य आवाजाही पर रोक लगाई गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसा है पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, तस्वीरों में देखें; पीएम करेंगे उद्घाटन

नरेंद्र मोदी आज शाम पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और नए टर्मिनल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। वहां से बीजेपी दफ्तर तक रोड शो करेंगे और कार्यालय में पहुंच कर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। बिहार बीजेपी के अधिकांश नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंच चुके हैं। दो दिनों की यात्रा में पीएम करीब पचास हजार करोड़ की सौगात बिहार वासियों को देने वाले हैं। शुक्रवार को सासाराम के विक्रमगंज में पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। सासाराम में भी कई योजना का उद्घाटन और शिलान्यास पीएम मोदी के हाथों संपन्न होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम खुली जीप से बिक्रमगंज रैली में पहुंचेंगे; हाइवे, रेल लाइन की सौगात देंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।