Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 5-11 April 2026 Future Predictions 5 से 11 अप्रैल के सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

5 से 11 अप्रैल के सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ

Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 5-11 April 2026 : ग्रहों की चाल से शुभ युति और राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में सूर्य, मंगल और शनि मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं।

Sun, 29 March 2026 01:50 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
5 से 11 अप्रैल के सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ

Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 5-11 April 2026, साप्ताहिक राशिफल : ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 5 अप्रैल से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ग्रहों की चाल से शुभ युति और राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में सूर्य, मंगल और शनि मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में रहेंगे। शुक्र मेष राशि में रहेंगे। गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। चंद्र का गोचर वृश्चिक, धनु, मकर, और कुंभ राशि में होगा। ऐसे में ग्रहों की चाल से इस सप्ताह में मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में आइए जानते हैं 5 से 11 अप्रैल का सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा-

साप्ताहिक राशिफल : 5 से 11 अप्रैल के सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ

मेष राशि वालों के लिए 5 से 11 अप्रैल का सप्ताह कैसा रहेगा?

5 से 11 अप्रैल के सप्ताह में ग्रहों का गोचर होना मेष राशि के लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। कानूनी मामलो में आपको जीत हासिल हो सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल के महीन में इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां,

तुला राशि वालों के लिए 5 से 11 अप्रैल का सप्ताह कैसा रहेगा?

तुला राशि के जातकों के लिए 5 से 11 अप्रैल के सप्ताह में ग्रहों का गोचर होना फायदेमंद माना जा रहा है। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे।

वृश्चिक राशि वालों के लिए 5 से 11 अप्रैल का सप्ताह कैसा रहेगा?

5 से 11 अप्रैल के सप्ताह में ग्रहों का गोचर होना वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। ग्रहों की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग जाएंगे। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल, शनि और सूर्य गोचर मचाएगा धमाल, 2 अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:अगले 9 महीने तक इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती, रखें इन बातों का खास ख्याल
ये भी पढ़ें:कल से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, केतु का गोचर करेगा कमाल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!