Shani Ka Rashifal Saturn Transit 2026 Shani ki Sadhesati kis par hai for next 9 months Saturn Sade Sati ke upay Shani Sadhesati: अगले 9 महीने तक इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती, रखें इन बातों का खास ख्याल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Sadhesati: अगले 9 महीने तक इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती, रखें इन बातों का खास ख्याल

Shani Ka Rashifal Saturn Transit 2026 Shani ki Sadhesati : शनि के गोचर के अनुसार ही साढ़ेसाती का प्रभाव घटता या बढ़ता रहता है। शनि की साढ़ेसाती का समय काफी मुश्किल माना जाता है, जिसके तीन चरण माने गए हैं।

Sat, 28 March 2026 10:59 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Shani Sadhesati: अगले 9 महीने तक इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती, रखें इन बातों का खास ख्याल

Shani Ka Rashifal Saturn Transit 2026, शनि की साढ़ेसाती : शनि देव बेहद ही धीमी चाल में गोचर करते हैं। कर्मफलदाता शनि का गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी शनि देव की चाल में बदलाव होता है सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। इस समय गुरु की मीन राशि में शनि गोचर कर रहे हैं। शनि के गोचर के अनुसार ही साढ़ेसाती का प्रभाव घटता या बढ़ता है। शनि की साढ़ेसाती का समय काफी मुश्किल माना जाता है, जिसके तीन चरण हैं। शनि की साढ़ेसाती जिस राशि पर रहती है, उससे अगली राशि और 12वीं राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। इस मुश्किल समय के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल के अंत तक शनि की साढ़ेसाती की चपेट में कौन सी राशियां रहेंगी, साथ ही ऐसी कुछ जरूरी बातें, जिनका ध्यान रखने से शनि के बुरे प्रभाव से राहत मिल सकती है-

अगले 9 महीने तक इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती, रखें इन बातों का खास ख्याल

शनि की साढ़ेसाती किस राशि पर चल रही है?

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस समय शनि ग्रह गुरु की मीन राशि में बैठे हुए हैं। शनि के मीन गोचर के प्रभाव स्वरूप मीन राशि, कुंभ राशि और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इस साल के अंत तक और अगले 9 महीने तक ये तीनों राशियां शनि की साढ़ेसाती की चपेट में रहने वाली हैं।

शनि की साढ़ेसाती का पहला लेवल किस राशि पर चल रहा है?

ज्योतिष गणना के अनुसार, मीन राशि में शनि विराजमान हैं। ऐसे में मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है।

शनि की साढ़ेसाती का दूसरा लेवल किस राशि पर चल रहा है?

शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण इस वक्त मीन राशि पर चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, केतु का गोचर करेगा कमाल
ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 28 मार्च: कुंभ राशि आज इन लोगों की कमाई या वेतन में होगी वृद्धि

शनि की साढ़ेसाती का तीसरा लेवल किस राशि पर चल रहा है?

शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण इस समय कुंभ राशि पर चल रहा है।

रखें इन बातों का खास ख्याल: शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव होगा कम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखने से शनि के बुरे प्रभाव से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं-

  1. शनि की साढ़ेसाती के दौरान गरीबों को परेशान न करें।
  2. इस समय किसी का भी अपमान करने से बचें।
  3. जरूरतमंदों को भोजन करा सकते हैं या दान कर सकते हैं।
  4. कंबल और काले तिल का दान करना अच्छा रहेगा।
  5. नौकरों के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखें। ध्यान रखें की आप की वजह से उन्हें किसी भी तरह ही परेशानी का सामना न करना पड़ें।
  6. किसी का दिल न दुखाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 28 मार्च: आज इन 5 राशियों के जीवन में आनंद ही आनंद, होगा लाभ
ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर मेष राशि में 26 मार्च से, इन राशियों पर होगी धन की बरसात
ये भी पढ़ें:मीन राशि में होगा बुध गोचर, 11 अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!