Mars Rashifal Sun transit in Pisces Horoscope Surya Mangal Shani meen rashi these zodiacs luck will shine from 2 April मंगल, शनि और सूर्य गोचर मचाएगा धमाल, 2 अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंगल, शनि और सूर्य गोचर मचाएगा धमाल, 2 अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Mars Rashifal Sun transit: कुछ ग्रहों की युति राजयोग का निर्माण भी करती है। मंगल के गोचर करते ही मीन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ऐसे में मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि का गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

Sat, 28 March 2026 01:48 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मंगल, शनि और सूर्य गोचर मचाएगा धमाल, 2 अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Mars Rashifal Sun transit in Pisces: जब भी एक राशि में एक से अधिक ग्रह विराजमन रहते हैं तो युति का निर्माण करते हैं। कुछ ग्रहों की युति शुभ साबित होती है और राजयोग का निर्माण भी करती है। वहीं, कुछ ग्रहों की युति अशुभ भी मानी जाती है। वर्तमान समय में मीन राशि में शनि देव विराजमन हैं और सूर्य के साथ युति कर रहे हैं। जल्द ही गुरु की मीन राशि में तीसरे ग्रह की एंट्री होने वाली है। यह ग्रह और कोई नहीं बल्कि ग्रहों के सेनापति मंगल है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 के दिन मंगल ग्रह का प्रवेश कुंभ राशि से मीन राशि में होगा। मंगल के गोचर करते ही मीन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ऐसे में गुरु की मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि का गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं-

मंगल, शनि और सूर्य गोचर मचाएगा धमाल, 2 अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि वालों के लिए सूर्य, मंगल और शनि का मीन राशि में गोचर कैसा रहेगा?

गुरु की मीन राशि में मंगल, शनि और सूर्य का गोचर कर ना राशि वालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपको धन के मामले में कोई अच्छी न्यूज मिल सकती है। करियर में चल रहे मतभेद भी समाप्त हो सकते हैं। आपको कोई नया प्रोजेक्ट या आइडिया मिल सकता है। घर-परिवार का माहौल सुखमय बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 9 महीने तक इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती, रखें इन बातों का खास ख्याल
ये भी पढ़ें:कल से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, केतु का गोचर करेगा कमाल

धनु राशि वालों के लिए सूर्य, मंगल और शनि का मीन राशि में गोचर कैसा रहेगा?

धनु राशि वालों के लिए गुरु की मीन राशि में मंगल, शनि और सूर्य का गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। बिजनेस करने वालों को किसी डील से फायदा हो सकता है। नए सोर्स से कमाई बढ़ने की भी संभावना है। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। घूमने-फिरने का प्लान भी बना सकते हैं।

मीन राशि वालों के लिए सूर्य, मंगल और शनि का मीन राशि में गोचर कैसा रहेगा?

गुरु की मीन राशि में मंगल, शनि और सूर्य का गोचर करना इस राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कुछ स्टूडेंट्स का एग्जाम अच्छे मार्क्स से क्लियर हो सकता है। कुछ जातकों की नई जॉब भी लग सकती है। फाइनेंशियल सिचूऐशन भी पहले से बेहतर हो सकती है। संतान पक्ष से कुछ लोगों को अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर मेष राशि में 26 मार्च से, इन राशियों पर होगी धन की बरसात
ये भी पढ़ें:मीन राशि में होगा बुध गोचर, 11 अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!