April Rashifal Sun Horoscope Mercury Transit Venus Moon Rashifal Mars bring profits 2026 Lucky Zodiacs अप्रैल के महीने में इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां, सूर्य, बुध, शुक्र, चंद्र, मंगल की चाल से होगा प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अप्रैल के महीने में इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां, सूर्य, बुध, शुक्र, चंद्र, मंगल की चाल से होगा प्रॉफिट

April Rashifal Sun Horoscope Mercury Transit 2026 : अप्रैल के महीने में सूर्य, शुक्र, बुध, मंगल और चंद्र ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। इन 5 ग्रहों का गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी माना जा रहा है।

Sun, 29 March 2026 11:22 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अप्रैल के महीने में इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां, सूर्य, बुध, शुक्र, चंद्र, मंगल की चाल से होगा प्रॉफिट

April Rashifal Sun Horoscope Mercury Transit : कुछ ही दिनों में अप्रैल का महीना शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष की दृष्टि से अप्रैल महीने में कई बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। अप्रैल के महीने में सूर्य, शुक्र, बुध, मंगल और चंद्र ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। इन 5 ग्रहों का गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी माना जा रहा है। सबसे पहले महीने की शुरुआत में मंगल 2 अप्रैल 2026 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। फिर इसके बाद 11 अप्रैल 2026 के दिन मीन राशि में बुध का गोचर होगा। मेष राशि में बुध का गोचर 30 अप्रैल के दिन होगा। धन के दाता शुक्र का गोचर 19 अप्रैल के दिन वृषभ राशि में होगा। वहीं, ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर 14 अप्रैल के दिन मेष राशि में होगा। ऐसे में ग्रहों के गोचर से अप्रैल के महीने में बुधादित्य राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग, मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं अप्रैल के महीने में ग्रहों के गोचर से बने राजयोग के निर्माण से किन राशियों के लिए समय लाभकारी होने वाला है-

अप्रैल के महीन में इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां, सूर्य, बुध, शुक्र, चंद्र, मंगल की चाल से होगा प्रॉफिट

वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल के महीने में ग्रहों का गोचर कैसा रहेगा?

अप्रैल के महीने में ग्रहों के गोचर से बना राजयोग वृश्चिक राशि के लिए लाभ के योग ला रहा है। कुछ जातकों को बड़ी डील मिल सकती है। धन वृद्धि की संभावना है। करियर के मामले में बेहतरीन ऑफर भी मिल सकता है। बॉस के साथ रिश्ते में सुधार होगा। कुछ जरूरी डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। बातचीत से किसी भी प्रॉब्लम का सोल्यूशन निकाला जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 9 महीने तक इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती, रखें इन बातों का खास ख्याल

मेष राशि वालों के लिए अप्रैल के महीने में ग्रहों का गोचर कैसा रहेगा?

मेष राशि वालों के लिए अप्रैल के महीने में ग्रहों के गोचर से बने राजयोग से फायदा हो सकता है। करियर से जुड़ी जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ेगा। बिजनेस के मामले में जरूरी कदम उठा सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। कमाई करने के नए आइडिया सामने आ सकते हैं।

सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल के महीने में ग्रहों का गोचर कैसा रहेगा?

अप्रैल के महीने में ग्रहों के गोचर से बना राजयोग सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। कारोबार में सफलता मिल सकती है। बातचीत की स्किल्स में सुधार होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कुछ जातकों को नई जॉब मिल सकती है। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपनों के साथ समय बिताएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 29 मार्च: आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ
ये भी पढ़ें:मंगल, शनि और सूर्य गोचर मचाएगा धमाल, 2 अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:कल से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, केतु का गोचर करेगा कमाल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!