कल से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, केतु का गोचर करेगा कमाल
Rashifal Ketu Horoscope 2026 Ketu Transit : इस समय केतु सिंह राशि में बैठे हुए हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जिसमें इस समय केतु गोचर कर रहे हैं। रविवार को केतु का नक्षत्र गोचर कुछ राशियों का भाग्य चमका सकता है।

Rashifal Ketu Horoscope 2026 Ketu Transit, केतु का गोचर : केतु मायावी ग्रह के रूप में जाने जाते हैं। केतु की चाल में बदलाव धीमी स्पीड में होता है। केतु का गोचर सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालता है। इस समय केतु सिंह राशि में बैठे हुए हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जिसमें इस समय केतु गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 मार्च 2026 के दिन सुबह में 04 बजकर 49 मिनट पर केतु ग्रह मघा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। मघा नक्षत्र के स्वामी ग्रह केतु ही माने जाते हैं। स्वयं के नक्षत्र में केतु का गोचर होना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं स्वयं के नक्षत्र में केतु का गोचर करना कीं राशियों के लिए पॉजिटिव खबर ला सकता है-
कल से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, केतु का गोचर करेगा कमाल
मेष राशि वालों के लिए केतु का गोचर कैसा रहेगा?
मेष राशि वालों के लिए केतु का ये नक्षत्र परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। केतु के शुभ प्रभाव से आपके लिए प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।
धनु राशि वालों के लिए केतु का गोचर कैसा रहेगा?
केतु का ये नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। काम के मामले में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। धन से जुड़ी दिक्कतों से मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।
सिंह राशि वालों के लिए केतु का गोचर कैसा रहेगा?
सिंह राशि के लोगों के लिए केतु का ये नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकता है। पैसे कमाने के नए स्रोत खुलेंगे। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर वालों का भी फुल सपोर्ट मिलेगा। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन