Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 17-23 नवंबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 17-23 नवंबर का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल 17-23 नवंबर 2025: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 17-23 नवंबर का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।
17-23 नवंबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि- 17-23 नवंबर के समय में अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें। उनकी देखभाल भी करें। कुछ बिजनेस करने वाले जातक पार्टनर के साथ नए बिजनेस को लेकर अच्छा मुनाफा कमाने के लिए भाग्यशाली रहेंगे। जंक फूड्स से बचने की जरूरत है। पैसे के मामले में अच्छी सिचुएशन में रहेंगे।
वृषभ राशि- 17-23 नवंबर के समय में अपने पार्टनर को ज्यादा से ज्यादा समय दें और खुलकर बात भी करें। आपको ऑफिस में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। समृद्धि आएगी और स्वास्थ्य भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्यार के मामले में आ रही परेशानियों को दूर करें।
मिथुन राशि- 17-23 नवंबर के समय में प्रोफेशनल तौर पर सप्ताह बिजी रहेगा और समृद्धि आएगी। स्मार्ट इन्वेस्टमेंट करें। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। बुरे लोगों से दूर रहें और इसके बजाय रचनात्मक चीजों पर समय बिताएं।
कर्क राशि- 17-23 नवंबर के समय में जीवन में समृद्धि आएगी। पिछले निवेश सहित आय का प्रवाह होगा। आप कई कार्यों को संभालने में सफल होंगे और नई जिम्मेदारियां पाने के लिए मैनेजमेंट को भी प्रभावित करेंगे। रिश्ते को अधिक समय दें।
सिंह राशि- 17-23 नवंबर के समय में अहंकार को रिश्ते की भावना को कम न होने दें। बेहतरीन परिणाम पाने के लिए कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारियों पर विचार करें। समझदारी से वित्तीय निवेश करें। इस सप्ताह प्रेम संबंध उत्पादक और रचनात्मक दोनों होंगे।
कन्या राशि- 17-23 नवंबर के समय में प्रेम संबंधों में खुशी रहेगी। नौकरी में दक्षता साबित करने के लिए पेशेवर चुनौतियों का समाधान करें। आर्थिक रूप से आप अच्छे हैं और आपका स्वास्थ्य भी सकारात्मक रहेगा। जिन लोगों को सेहत संबंधी समस्या है, उन्हें प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
तुला राशि- 17-23 नवंबर के समय में किसी फंक्शन का आनंद ले सकते हैं। पिछले निवेश से कुछ लोगों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपका पार्टनर आपके द्वारा उनके लिए किए गए सभी अच्छे कामों की तारीफ करने के मूड में रहेगा।
वृश्चिक राशि- 17-23 नवंबर के समय में स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सस्ते दाम पर कुछ जातक संपत्ति खरीद सकते हैं। ऑफिस का काम आप पर भारी पड़ सकता है। सप्ताह को रोमांचक बनाने के लिए कुछ जातक ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
धनु राशि- 17-23 नवंबर के समय में अपना ध्यान पढ़ाई पर रखें। अगर ऑफिस का कोई प्रोजेक्ट रुका हुआ है तो अब उसे पूरा करने का समय आ गया है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जॉब कर रहे कुछ लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
मकर राशि- 17-23 नवंबर के समय में कामकाज के मामले में कुछ समस्याओं पर आपको तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ रोमांचक समय बिताने की संभावना है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।
कुंभ राशि- 17-23 नवंबर के समय में आपकी लव लाइफ नॉर्मल रहेगी। करियर के मामले में आपको अपना काम सही तरीके से करने में कोई समस्या नहीं होगी। इस सप्ताह धन के मामले में आपको किसी पर भी भरोसा नहीं करने की सलह दी जाती है।
मीन राशि- 17-23 नवंबर के समय में नई नौकरी में ढलने के लिए कुछ जातकों को ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप चाहते हैं कि चीजें आपके अनुसार चलती रहें, तो दूसरों की बात सुनने के बजाय वही करें, जो आपका दिल कहे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन