15 दिन तक बुध के अस्त रहने से इन 3 राशियों को होगा फायदा, मिलेगी खूब सफलता
Rashifal Mercury Transit Budh asta 2025: 15 दिनों तक बुध अस्त अवस्था में ही गोचर करने वाले हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध के गोचर करने से व्यापार की स्थिति मजबूत होगी साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।

Rashifal Mercury Transit Budh: बुध ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं। ज्योतिष विद्या में बुध की चाल खास महत्व रखती है। इस समय बुध मंगल की राशि वृश्चिक में विराजमान हैं। बुध की शुभ दृष्टि काफी लाभकारी होती है। बुध के गोचर से व्यापार की स्थिति मजबूत होगी साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर के दिन शाम में 06 बजकर 23 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में अस्त हो चुके हैं। 27 नवंबर को 05:48 ए एम तक बुध अस्त अवस्था में ही गोचर करने वाले हैं। ऐसे में बुध के अस्त रहने से 15 दिनों तक कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है।
15 दिन तक बुध के अस्त रहने से इन 3 राशियों को होगा फायदा, मिलेगी खूब सफलता
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को बुध के अस्त रहने से फायदा हो सकता है। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा और कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे। फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
मकर राशि
बुध का अस्त रहना मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है। आर्थिक सिचूऐशन में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध का अस्त रहना लाभदायक माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन