Transit Venus Rashifal Rahu Horoscope 2025 till November 25 zodiacs will have a great time शुक्र, राहु की चाल का कमाल, 25 नवंबर तक इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र, राहु की चाल का कमाल, 25 नवंबर तक इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Transit Venus Rashifal Rahu Horoscope 2025 : मायावी ग्रह राहु और शुक्र की चाल से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। राहु और धन के दाता शुक्र की चाल से बना राजयोग कुछ राशियों के जातकों को मालामाल बना सकता है। 

Wed, 12 Nov 2025 02:23 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शुक्र, राहु की चाल का कमाल, 25 नवंबर तक इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Transit Venus Rashifal Rahu: इस साल राहु शनि की कुंभ राशि और शुक्र तुला राशि में विराजमान हैं, जिनके प्रभाव से अद्भुत संयोग बन रहा है। राहु और शुक्र की बदलती चाल व्यक्ति के जीवन को भी प्रभावित करती है। राहु और शुक्र की चाल से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। नवपंचम राजयोग का निर्माण होने से सभी 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा। शुक्र तुला राशि में 25 नवंबर तक विराजमान रहेंगे और तब तक नवपंचम राजयोग भी बना रहेगा। राहु और शुक्र की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकती है। आइए जानते हैं शुक्र और राहु की चाल किन राशियों के भाग्योदय का कारण बन सकती है।

शुक्र, राहु की चाल का कमाल, 25 नवंबर तक इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

धनु राशि

राहु और शुक्र की चाल धनु राशि के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जा रही है। आपका भाग्य चमक सकता है। दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापार में बड़े बदलाव हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में दिक्कतें आने के बावजूद धन का आगमन होगा। नौकरी पाने के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 दिन तक बुध के अस्त रहने से इन 3 राशियों को होगा फायदा, मिलेगी खूब सफलता
ये भी पढ़ें:मेष समेत 12 राशियों के लिए 12 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल

तुला राशि

राहु और शुक्र की चाल से तुला राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। ऐसी जगह से धन का आगमन होगा, जहां से आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। परिवार की खुशियों में वृद्धि होगी। सुख व शांति का माहौल बना रहेगा। संतान का भरपूर साथ मिलेगा। थोड़ी बहुत दिक्कतें आ सकती हैं, जिसका ज्यादा प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए राहु और शुक्र की चाल शुभ मानी जा रही है। ग्रहों की शुभ स्थिति के प्रभाव से नौकरी करने वालों को बोनस मिल सकता है। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी संभव है। घर में समृद्धि बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। वहीं, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर खोलेगा इन राशियों की किस्मत के बंद दरवाजे
ये भी पढ़ें:चंद्र-गुरु की चाल मचाएगी धमाल, 12 नवंबर तक इन 3 राशियों को देगा लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 12 नवंबर का दिन कैसा रहेगा? जानें, पंडित जी से
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!