शनि, राहु, केतु, गुरु की चाल बदलने से 2026 में इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
Saturn Rashifal Rahu Horoscope Jupiter Transit 2026: आने वाले साल में शनि, राहु, केतु, गुरु का गोचर होने से कुछ राशियों के जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। 2026 में इन 4 ग्रहों के गोचर से कुछ राशियों को बेहद सावधान रहना होगा।

Saturn Rashifal Rahu Horoscope Jupiter Transit: जल्द ही नए साल की शुरुआत होने जा रही है। 2026 में शनि, गुरु, राहु, केतु अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। कर्मफलदाता शनि नए साल में मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं।कुंभ राशि में गोचर कर रहे राहु साल के आखिर में मकर राशि में एंट्री करने वाले हैं। गुरु कर्क राशि और सिंह राशि में गोचर करेंगे। वहीं, केतु सिंह राशि में हैं और साल खत्म होने से पहले कर्क राशि में जाएंगे। आने वाले साल में इन ग्रहों का गोचर होने से कुछ राशियों के जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। कुछ को शुभ तो कुछ को अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं 2026 में शनि, गुरु, राहु और केतु का गोचर किन राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है-
सिंह राशि
2026 में शनि, गुरु, राहु और केतु का गोचर सिंह राशि वालों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। धन-हानि होने की संभावना है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है।
धनु राशि
2026 में शनि, गुरु, राहु और केतु का गोचर धनु राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित नहीं हो सकता है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए 2026 में शनि, गुरु, राहु और केतु का गोचर फायदेमंद नहीं माना जा रहा है। करियर में कलीग्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। बेवजह का स्ट्रेस लेने से बचें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन