Sun Rashifal Mercury Transit Mars in Scorpio from 16 November Surya Gochar 2025 these zodiacs will see brighter fortunes सूर्य, बुध, मंगल वृश्चिक राशि में, कल से 23 नवंबर तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य, बुध, मंगल वृश्चिक राशि में, कल से 23 नवंबर तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Sun Rashifal Mercury Transit Mars in Scorpio: वृश्चिक ग्रहों के सेनापति मंगल की राशि है, जिसमें पहले से ही बुध और मंगल विराजमान हैं। सूर्य के गोचर करते ही वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और मंगल की युति बनेगी। 

Sat, 15 Nov 2025 05:42 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य, बुध, मंगल वृश्चिक राशि में, कल से 23 नवंबर तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Sun Rashifal Mercury Transit Mars: ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन हर महीने होता रहता है। इस समय तुला राशि में सूर्य बैठे हुए हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 नवंबर को दोपहर में 01:44 मिनट पर सूर्य देव वृश्चिक राशि में एंटर करने वाले हैं। वृश्चिक ग्रहों के सेनापति मंगल की राशि है, जिसमें पहले से ही बुध और मंगल विराजमान हैं। सूर्य के गोचर करते ही वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और मंगल की युति बनेगी। इससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। सूर्य वृश्चिक राशि में 15 दिसंबर तक रहने वाले हैं। वहीं, 23 नवंबर तक यह योग वृश्चिक राशि में बना रहेगा। ऐसे में कुछ राशियों के जातकों को सूर्य के इस गोचर व त्रिग्रही योग के निर्माण से लाइफ में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सूर्य, बुध, मंगल वृश्चिक राशि में, कल से 23 नवंबर तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य

सिंह राशि

वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और मंगल की युति सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। आपकी इंकम बढ़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कई ऐसे टास्क मिलेंगे, जो उनके प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होना भी संभव है। जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद पल भी बिता सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और मंगल की युति बेहद ही शुभ मानी जा रही है। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन का पहला पहर शुभ है। सालों से रुके हुए काम आपके धीरे-धीरे बनना शुरू हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को बॉस का भरपूर साथ मिलेगा।

वृषभ राशि

वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और मंगल की युति वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। बिजनेस कर रहे लोगों को नए इन्वेस्टर्स और क्लाइंट्स मिल सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ अच्छे पल बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र, राहु की चाल का कमाल, 25 नवंबर तक इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी
ये भी पढ़ें:15 दिन तक बुध के अस्त रहने से इन 3 राशियों को होगा फायदा, मिलेगी खूब सफलता
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!