Venus Transit Jupiter Rashifal Guru Horoscope Shukra Gochar 2026 these 3 zodiacs will have a great time गुरु-शुक्र की चाल बनाएगी लाभकारी योग, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु-शुक्र की चाल बनाएगी लाभकारी योग, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Venus Transit Jupiter Rashifal : त्रिएकादश योग के बनने से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। इस योग के बनने से धन-संपदा में वृद्धि, नई जिम्मेदारियां व कारोबार में सफलता मिलती है, जिसे लाभ दृष्टि योग के नाम से भी जाना जाता है।

Sat, 11 April 2026 01:13 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुरु-शुक्र की चाल बनाएगी लाभकारी योग, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Venus Transit Jupiter Rashifal, गुरु, शुक्र गोचर 2026 : ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और गुरु की चाल काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन दोनों ग्रह की युति बेहद शुभ मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 के दिन शुक्र और गुरु 60° पर विराजमान रहेंगे, जिससे त्रिएकादश योग बनेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, दोपहर में 1 बजकर 48 मिनट पर त्रिएकादश योग बनेगा। गुरु मिथुन राशि में रहकर और शुक्र मेष राशि में रहकर ये योग बनाएंगे। इस योग के बनने से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। इस योग के बनने से धन-संपदा में वृद्धि, नई जिम्मेदारियां व कारोबार में सफलता मिलती है। इस योग को लाभ दृष्टि योग के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में इस योग के निर्माण से कुचर अशी के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है-

गुरु-शुक्र की चाल बनाएगी लाभकारी योग, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

त्रिएकादश योग कब बनता है?

ज्योतिष विद्या के अनुसार, त्रिएकादश योग तब बनता है, जब दो ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर विराजमान होते हैं।

धनु राशि के जातकों के लिए त्रिएकादश योग का निर्माण कैसा रहेगा?

गुरु और शुक्र की चाल से बना त्रिएकादश योग धनु राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। बॉस का सपोर्ट बनी बना रहेगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 12-18 अप्रैल तक का समय, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
ये भी पढ़ें:आज से बुध, सूर्य, मंगल मीन राशि में, ये राशियां रहें सावधान, 3 राशियों को होगा ब

सिंह राशि के जातकों के लिए त्रिएकादश योग का निर्माण कैसा रहेगा?

गुरु और शुक्र की चाल से बना त्रिएकादश योग सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। प्रमोशन भी कुछ लोगों के हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे।

वृषभ राशि के जातकों के लिए त्रिएकादश योग का निर्माण कैसा रहेगा?

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु और शुक्र की चाल से बना त्रिएकादश योग शुभ साबित हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। शुक्र के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 अप्रैल को चंद्र, गुरु मिथुन राशि में, इन राशियों पर होगी धन की बरसात
ये भी पढ़ें:शनि की बदलती चाल लाएगी बदलाव, कुंभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
ये भी पढ़ें:राशिफल 11 अप्रैल: आज इन 4 राशियों के जीवन में खूब मचेगी हलचल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!