Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 11 अप्रैल: आज इन 4 राशियों के जीवन में खूब मचेगी हलचल, निवेश से बचें
Aaj Ka Rashifal 11 April 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 11 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Aaj Ka Rashifal 11 April 2026 Horoscope Today, राशिफल 11 अप्रैल: ग्रह स्थिति- आज यानी 11 अप्रैल को गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, केतु सिंह राशि में और चंद्रमा मकर राशि में बने हुए हैं। सरकारी कार्यों में संघर्ष देखने को मिल सकता है। राजनीतिक और व्यावसायिक उठा-पटक बनी रहेगी। राहूं कुंभ राशि में और बुध का प्रवेश मीन में होने से बुध कमजोर स्थिति में बने रहेंगे।
आज इन 4 राशियों के जीवन में खूब मचेगी हलचल, निवेश से बचें- पढ़ें राशिफल
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों के लिए सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति, सरकारी तंत्र से नुकसान इत्यादि जैसी परेशानी बनी रहेगी। हालांकि व्यावसायिक स्थिति पहले से बेहतर बनी रहेगी। लेकिन निर्णय लेना आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम दूरी वाली संतान का आपके साथ विवाद हो सकता है। संयम से काम लेने की जरूरत है। सेहत की स्थिति मध्यम बनी हुई है। लाल वस्तु पास रखें और हरी वस्तु का दान करना शुरू कर दें।
वृषभ राशि
वृषभ जातकों के लिए परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हुई है। सेहत मध्यम और प्रेम-संतान की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी समय अच्छा बना हुआ है। आय के नए-नए अवसर मिलेंगे और समझदारी से काम करेंगे। लेकिन संघर्ष करना पड़ सकता है। पीली वस्तु का दान करना और शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन जातक आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। परिस्थितियां प्रतिकूल हुई हैं, चोट लगने का खतरा बना हुआ है। रिस्क लेने से बचें। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। व्यापार में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ और सहयोग बना रहेगा। नौकरी की स्थिति भी अच्छी बनी हुई है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम और थोड़ी नेगिटेविटी लिए हुए है। चिड़चिड़ापन और भ्रम बना रहेगा। भविष्य में सफलता के योग बन रहे हैं। लेकिन वर्तमान में रिस्क लेने से बचें। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
सिंह जातकों के लिए सेहत, जीवनसाथी जैसे हर महत्वपूर्ण मामले में प्रतिकूल समय बना हुआ है। यह समय सिंह जातकों को बहुत बचकर पार करना होगा। शत्रु एक्टिव बने रहेंगे। सिंह जातकों को इस समय से सीख बहुत मिलेगी। प्रेम-संतान से लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की सेहत में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी बेहतर बनी हुई है। लेकिन किसी बात को लेकर मन में कड़वाहट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें। भावनाओं पर काबू रखते हुए कोई निर्णय लें। लिखने-पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छा समय है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गृह-क्लेश के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन भौतिक सुख में वृद्धि हो सकती है। सेहत में काफी सुधार, प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक जातकों का पराक्रम रंग लाएगा, रोजगार में तरक्की होगी लेकिन मन परेशान रहेगा। चिड़चिड़ापन, क्रोध, भावुकता, हर दृष्टिकोण से बहुत कंफ्यूज या उलझे हुए रहेंगे। जिसकी वजह से किसी निर्णय पर पहुंच पाना मुश्किल होगा। ऐसे में वर्तमान समय को अच्छी तरह जिएं, भविष्य की चिंता ना करें। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए खर्च की अधिकता होगी, निवेश करने से बचें। आय की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। प्रेम की स्थिति विवादित बनी रहेगी, संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। सेहत पहले से बेहतर होगी लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ होने की वजह से आप उसे महसूस नहीं कर पाएंगे। पीली वस्तु पास रखने से फायदा होगा।
मकर राशि
बाकी राशियों की तुलना में मकर जातकों का समय थोड़ा बेहतर कहा जा सकता है। सेहत से जुड़ी हल्की-फुल्की समस्या या दर्द महसूस हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी बेहतर है। व्यापार में बढ़ोतरी और पराक्रम करने की इच्छा पैदा हो सकती है। भविष्य में रिजल्ट अच्छा होने की उम्मीद है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक वाणी पर काबू रखें। प्रेम-संतान, व्यापार और सेहत की स्थिति में सुधार हुआ है। संयम बरतें अच्छी स्थिति आ रही है। हरी वस्तु पास रखने से लाभ होगा।
मीन राशि
मीन जातकों को नर्व, त्वचा और मांसपेशियों से संबंधित परेशानी हो सकती है। सेहत पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ ठीक बनी हुई है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।




साइन इन