शनि की बदलती चाल लाएगी बदलाव, कुंभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
Transit Saturn Rise, Shani Uday Rashifal 2026 : शनि की बदलती चाल जीवन में चुनौतीयां, धन से जुड़ी दिक्कतें और स्ट्रगल लेकर आ सकती है। कुछ राशियों को शनि के गोचर करने से नेगेटिव प्रभाव भी झेलने पड़ सकता है।

Transit Saturn Rise, Shani Uday Rashifal, शनि उदय राशिफल 2026 : शनि सभी ग्रहों में न्यायाधीश का रोल निभाते नजर आते हैं। शनि का गोचर समय-समय पर होता रहता है। शनि की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। शनि की बदलती चाल जीवन में चुनौतीयां, धन से जुड़ी दिक्कतें और स्ट्रगल लेकर आ सकती है। कुछ राशियों को शनि के गोचर करने से पॉजिटिव इफेक्ट देखने को मिलते हैं तो कुछ राशियों पर नेगेटिव प्रभाव भी पड़ सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि अभी मीन राशि में हैं और अस्त अवस्था में गोचर कर रहें हैं। जल्द ही शनि चाल बदलकर उदय होने जा रहे हैं। 22 अप्रैल 2026 के दिन शनि सुबह में 04 बजकर 49 मिनट पर उदय हो जाएंगे। साल के अंत तक शनि उदय अवस्था में ही गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के उदित अवस्था में गोचर करने से किन राशियों को जीवन में दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं-
शनि की बदलती चाल लाएगी बदलाव, कुंभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि की उदित अवस्था कैसी रहेगी?
शनि का उदित अवस्था में गोचर करना वृषभ राशि के जातकों आपके लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि की उदित अवस्था कैसी रहेगी?
कुंभ राशि के जातकों के लिए मीन राशि में शनि का उदित अवस्था में गोचर करना बहुत फायदेमंद नहीं माना जा रहा है। करियर में कलीग्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। बेवजह का स्ट्रेस लेने से बचें।
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि की उदित अवस्था कैसी रहेगी?
शनि का उदित अवस्था में गोचर करना कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक नहीं रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। धन-हानि होने की संभावना है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन