Budh Gochar Meen Rashi Mercury Transit 2026 rashiyo par asar Budh Rashifal Mercury effects आज से बुध, सूर्य, मंगल मीन राशि में, ये राशियां रहें सावधान, 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज से बुध, सूर्य, मंगल मीन राशि में, ये राशियां रहें सावधान, 3 राशियों को होगा बंपर लाभ

Budh Gochar Meen Rashi Mercury Transit 2026 : बुध के गोचर करते ही शनि, सूर्य और मंगल के साथ युति बनी है। आज से ग्रहों के राजकुमार बुध के मीन राशि में गोचर करने से कुछ राशियों को लाभ और कुछ राशियों को सावधान रहना होगा। 

Sat, 11 April 2026 09:01 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज से बुध, सूर्य, मंगल मीन राशि में, ये राशियां रहें सावधान, 3 राशियों को होगा बंपर लाभ

Budh Gochar Meen Rashi Mercury Transit 2026, बुध गोचर मीन राशि में : ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी चल बदल चुके हैं। आज के दिन बुध ने कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश किया है। मीन गुरु की राशि में, जिसमें पहले से ही मंगल और सूर्य ग्रह विराजमान हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, बुध का गोचर 10 अप्रैल 2026 की रात में 01 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में हुआ। बुध के गोचर करते ही शनि, सूर्य और मंगल के साथ युति बनी है। बुध और सूर्य की युति बुधादित्य राजयोग भी बना रही है। बुध का गोचर शुभ होने पर क्रिएटिव एनर्जी और करियर व बिजनेस में लाभ का अनुभव होता है। वहीं, बुध मीन राशि में नीच के माने जाते हैं, जिससे फैसले लेने में मुश्किल, कमजोर तर्क शक्ति व कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है। आइए जानते हैं बुध के मीन राशि में गोचर करने से किन राशियों को लाभ और किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है-

आज से बुध, सूर्य, मंगल मीन राशि में, ये राशियां रहें सावधान, 3 राशियों को होगा बंपर लाभ

बुध, सूर्य और मंगल के मीन राशि में गोचर करने से किन राशियों को लाभ हो सकता है?

इस समय मीन राशि में बुध, ग्रहों के राजा सूर्य और मंगल की युति बनी हुई है। यह युति कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी मानी जा रही है। बुध के मीन गोचर का शुभ प्रभाव वृषभ राशि, कुंभ राशि और मीन राशि पर देखने को मिलेगा। बुध का गोचर कमाई में वृद्धि ला सकता है। परिवार में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। कारोबार में बेहतरीन डील मिल सकती है। बातचीत की स्किल्स से कोई बंपर प्रोजेक्ट भी मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 11 अप्रैल: कुंभ राशि आज पैसे के मामले पर नजर रखना जरूरी
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 11 अप्रैल: तुला राशि आज इस तरीके से होगा आपका काम बेहतर

बुध, सूर्य और मंगल के मीन राशि में गोचर करने से किन राशियों को सावधान रहना चाहिए?

बुध के मीन राशि में गोचर करने से कुछ राशियों पर नेगेटिव प्रभाव भी देखे जा सकते हैं। मीन राशि में बुध नीच के माने जाते हैं, जिसके कारण फैसले लेने की क्षमता और कम्यूनिकेशन स्किल्स प्रभावित हो सकती हैं। बुध के इस मीन गोचर से सिंह राशि, मेष राशि और तुला राशि को सावधान रहने की जरूरत है। इन राशियों को किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहिए। अपने बजट पर बने रहना बेहद जरूरी है। खर्च से बचें। काम का बहुत ज्यादा प्रेशर न लें। पढ़ाई का प्रेशर बढ़ सकता है। शॉर्टकट अपनाने से बचें। अपनी जुबान पर काबू जरूर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल 11 अप्रैल: आज इन 4 राशियों के जीवन में खूब मचेगी हलचल
ये भी पढ़ें:21 अप्रैल को चंद्र, गुरु मिथुन राशि में, इन राशियों पर होगी धन की बरसात
ये भी पढ़ें:शनि की बदलती चाल लाएगी बदलाव, कुंभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!