21 अप्रैल को चंद्र, गुरु मिथुन राशि में, इन राशियों पर होगी धन की बरसात
Horoscope Moon Transit Jupiter Rashifal Chandra Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में चंद्र और गुरु की युति बेहद शुभ और महत्वपूर्ण मानी जारी है। जब भी गुरु और चंद्र की युति बनती है, तो इस युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है।

Horoscope Moon Transit Jupiter Rashifal Chandra Gochar : चंद्र ग्रह फीलिंग्स के कारक माने जाते हैं। वहीं, देवों के गुरु बृहस्पति माने जाते हैं। जब भी गुरु और चंद्रमा अपनी चाल में बदलाव करते हैं सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र और गुरु की युति बेहद शुभ और महत्वपूर्ण मानी जाती है। जब भी गुरु और चंद्र की युति बनती है, तो इस युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। गजकेसरी राजयोग बनने से व्यक्ति को मान-सम्मान और धन-धान्य में वृद्धि का अनुभव होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को मिथुन राशि में चंद्रमा का प्रवेश होगा, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं। गुरु और चंद्र की युति 23 अप्रैल तक बनी रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं मिथुन राशि में गुरु और चंद्र की युति से बना गजकेसरी योग किन राशियों को लाभ दे सकता है-
21 अप्रैल को चंद्र, गुरु मिथुन राशि में, इन राशियों पर होगी धन की बरसात
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु और चंद्र का गोचर कैसा रहेगा?
मिथुन राशि में गुरु और चंद्र की युति से बना गजकेसरी योग कन्या राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जा रहा है। आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। काम को लेकर आपकी तारीफ भी होगी। इस दौरान आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे। वहीं, जीवनसाथी के साथ समय बिताना इस दौरान अच्छा रहेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत हासिल करेंगे।
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु और चंद्र का गोचर कैसा रहेगा?
सिंह राशि वालों के लिए मिथुन राशि में गुरु और चंद्र की युति से बना गजकेसरी योग शुभ साबित हो सकता है। आप अपनी प्रतिभा से सभी मुश्किलों को आसानी से पार कर लेंगे। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है। व्यापार में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु और चंद्र का गोचर कैसा रहेगा?
मिथुन राशि में गुरु और चंद्र की युति से बना गजकेसरी योग सिंह राशि के लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी। आपको अपने पिता और गुरु का भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में भी मन लगेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मान-सम्मान भी मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन