vastu tips best day to plant and ideal direction to place Vastu Tips: घर में इस दिन ना लगाएं तुलसी का पौधा, जान लें इसे रखने की सही दिशा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: घर में इस दिन ना लगाएं तुलसी का पौधा, जान लें इसे रखने की सही दिशा

Vastu Tips related to Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। हालांकि बहुत लोगों को इससे जुड़ा वास्तु नियम नहीं मालूम होता है। नीचे जानें इससे जुड़े नियमों के बारे में…

Tue, 6 Jan 2026 04:10 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: घर में इस दिन ना लगाएं तुलसी का पौधा, जान लें इसे रखने की सही दिशा

Vastu Tips for Tulsi: वास्तु शास्त्र में कई तरह के पेड़-पौधों का महत्व बताया गया है। तुलसी का पौधा भी इन्हीं में से एक है। मान्यता के अनुसार तुलसी के पौधे को घर में रखने से अच्छी एनर्जी आती है। हालांक इसे लगाने की विधि से लेकर इसे संभालने के सही तरीके को लेकर लोग कन्फ्यूज ज्यादा होते हैं। तो चलिए वास्तु के नियम के हिसाब से जानते हैं कि आखिर तुलसी से जुड़े वास्तु के क्या-क्या नियम हैं? नीचे विस्तार से जानें कि तुलसी के पौधे को घर में किस दिन लगाना चाहिए और इसे किस दिशा में रखना चाहिए?

इस दिन लगाएं तुलसी का पौधा

मान्यता के अनुसार तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। वहीं भगवान विष्णु को भी ये बेहद ही प्रिय है। ऐसे में इसे हमेशा गुरुवार या फिर शुक्रवार के दिन ही घर में लगाना चाहिए। दरअसल गुरुवार का संबंध भगवान विष्णु से है तो वहीं मां लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार के दिन की जाती है। अगर महीने की बात की जाए तो इसे अगर कार्तिक के महीने में लगाया जाए तो ये और भी अच्छा माना जाता है। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रविवार, सोमवार और बुधवार के दिन इस पौधे को नहीं लगाना चाहिए।

इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

अब रही बात कि तुलसी को किस दिशा में लगाया जाए तो इसे लेकर बहुत कन्फ्यूजन होता है। वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को हमेशा पूर्व दिशा की ओर ही लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार अगर इस दिशा में तुलसी का पौधा रखा जाता है तो घर में कभी भी नेगेटिविटी नहीं आती है। बाकी किसी और दिशा में इसे रखने से बचें। अगर जगह की कमी है तो आप इसे उत्तर दिशा में रख सकते हैं लेकिन किसी और दिशा में इसे रखने की गलती ना करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इस पौधे को घर में लाने के बाद नियमित रूप से इसकी पूजा करें। हो सके शाम में रोज एक दीया इसके सामने जलाएं। ऐसा करने से घर का वास्तु सही रहता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!