simple vastu tips of cardamom to control your expenses in hindi Vastu Tips: पर्स में इस छोटी सी चीज को रखने से दूर होती है हर बाधा, दूर होगी पैसों की दिक्कत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: पर्स में इस छोटी सी चीज को रखने से दूर होती है हर बाधा, दूर होगी पैसों की दिक्कत

Easy Vastu Tips for Purse: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपने अपने पर्स में इस चीज को रख लिया तो आपको खूब फायदा होगा। जो लोग बचत नहीं कर पाते हैं, उनके लिए ये उपाय तो रामबाण साबित होता है। 

Wed, 7 Jan 2026 06:12 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: पर्स में इस छोटी सी चीज को रखने से दूर होती है हर बाधा, दूर होगी पैसों की दिक्कत

Vastu Tips for Purse: वास्तु शास्त्र की मदद से कोई भी अपनी जिंदगी को आसान बना सकता है। कई लोग इसे हल्के में लेते हैं लेकिन अगर सही तरीके से इसके कुछ नियम को नियमित रूप से फॉलो कर लिया जाए तो घर के साथ-साथ जिंदगी में पॉजिटिव एनर्जी आएगी। इस शास्त्र में सिर्फ घर की दिशा और यहां रखी हुई चीजों से जुड़े नियम नहीं होते हैं। इसमें हमारे पर्स से जुड़े भी कुछ ऐसे टिप्स हैं जो हमारे खर्चे पर कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं एक ऐसे ही टिप्स के बारे में जो जिंदगी में आने वाली सारी बाधाओं को जड़ से मिटा सकता है।

पर्स में रखें ये चीज

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में एक इलायची जरूर रखनी चाहिए। इलायची की मदद से खर्चे पर पूरी तरह के कंट्रोल हो जाता है। दरअसल इलायची से निकलने वाली सुगंध के चलते अच्छी एनर्जी हमारी ओर अटैक्ट होती है जोकि जिंदगी में पैसों का फ्लो अच्छा करती है। जो लोग बचत के नाम पर कुछ नहीं पाते हैं या फिर महीना खत्म होते-होते सब हाथ से निकल जाता है तो ऐसे लोगों को पर्स में एक इलायची हमेशा रखनी चाहिए। जब-जब आप अपना पर्स खोलेंगे, तब-तब आपको उसकी सुगंध से सुख-समृद्धि का एहसास होगा। कोशिश करें कि पर्स में इलायती रखते वक्त आप मन ही मन सोचें कि अब सब कुछ आपके कंट्रोल में होगा और आप फालतू के खर्चों से बच जाएंगे। आप जितना पॉजिटिव सोच के साथ पर्स में इसे रखेंगे, उतनी जल्दी ही आप इसकी अच्छी एनर्जी को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: किचन में बस रख लें ये चीज, दूर हो जाएगी पैसे से जुड़ी हर दिक्कत
ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार लगाएं पर्दे, जानें बच्चों से लेकर बड़ों के कमरों के लिए नियम

ना करें पर्स से जुड़ी ये गलतियां

वास्तु के अनुसार कभी भी फटा-पुराना पर्स नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही इसमें पुराने बिल्स को इकट्ठा नहीं करना चाहिए। समय-समय पर इसकी सफाई करना जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें कि किसी का गिफ्ट किया हुआ पर्स नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करना सही नहीं है। अगर आप गिफ्ट किया हुआ पर्सनल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसमें लाल रंग के कपड़े का एक छोटा सा टुकड़ा रख लें। इस उपाय से आपकी जिंदगी में कोई भी नेगेटिविटी नहीं आएगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!