kaise ghar ki nazar utare nazar How to remove evil eye from house kaise utare ghar ki Vastu Tips कैसे घर की बुरी नजर दूर करें, जानें नजर उतारने के 6 आसान तरीके
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणकैसे घर की बुरी नजर दूर करें, जानें नजर उतारने के 6 आसान तरीके

कैसे घर की बुरी नजर दूर करें, जानें नजर उतारने के 6 आसान तरीके

kaise ghar ki nazar utare:  घर की बुरी नजर का प्रभाव घर के सदस्यों की सेहत व जीवन पर देखने को मिलता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने और बुरी नजर हटाने के लिए कुछ आसान तरीका अपना सकते हैं।

Shrishti ChaubeyMon, 10 Nov 2025 03:12 PM
1/7

कैसे घर की बुरी नजर दूर करें, जानें नजर उतारने के 6 आसान तरीके

घर में बुरी नजर लगने से नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ जाता है। यही नहीं घर की बुरी नजर शारीरिक ही नहीं मानसिक तौर पर भी नुकसानदेह साबित हो सकती है। घर की बुरी नजर का प्रभाव घर के सदस्यों की सेहत व जीवन पर देखने को मिलता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने और बुरी नजर हटाने के लिए कुछ आसान तरीका अपना सकते हैं।

2/7

कपूर जलाएं

घर की बुरी एनर्जी से परेशान हैं तो रोज घर में कपूर जलाएं। रोजाना घर में लौंग और कपूर जलाने से घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर किया जा सकता है।

3/7

नमक के पानी का पोंछा

घर की बुरी की नजर दूर करने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं।

4/7

सूर्य की रोशनी

सूर्योदय के समय घर की खिड़कियां खोलकर रखें, जिससे घर में सूर्य की पॉजिटिव एनर्जी और रोशनी आ सके। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होगी और पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ेगा।

5/7

गंगाजल का छिड़काव

अगर आप अपने घर की बुरी एनर्जी को दूर करना चाहते हैं तो पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। घर के कोने-कोने में गंगाजल का छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है।

6/7

कूड़ा-कबाड़ बाहर फेंके

घर में गंदगी, कूड़ा या किसी भी ऐसी वस्तु को इकट्ठा करके न रखें, जिससे नेगेटिव एनर्जी का संचार बढ़ सके।

7/7

फिटकरी का पानी

घर को बुरी नजर से बचाने के लिए अब पानी में फिटकरी मिलाकर पोछा लगा सकते हैं। इसे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा और नेगेटिव एनर्जी भी कम होगी। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।