Aaj Ka Rashifal 12 November 2025 lucky zodiacs Horoscope Today for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 12 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, rashifal - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 12 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 12 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sat, 22 Nov 2025 07:00 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 12 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 November 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु और चंद्रमा कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 12 नवंबर का दिन कैसा रहेगा-

मेष राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। घर में कुछ उत्सव सा माहौल रहेगा। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा, स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र-गुरु की चाल मचाएगी धमाल, 12 नवंबर तक इन 3 राशियों को देगा लाभ ही लाभ

मिथुन राशि- लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अचानक धन लाभ के संयोग बनेंगे। वाणी से किसी भी तरीके की समस्या को सॉल्व कर लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। समाज में सराहा जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, और व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- खर्च का अधिकता मन को परेशान करेगी लेकिन एक तरफ से यह संतोष रहेगा कि शुभ कार्यों में खर्च हो रहा है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर खोलेगा इन राशियों की किस्मत के बंद दरवाजे

कन्या राशि- यात्रा का योग बनेगा और यात्रा सुखद होगी लाभप्रद होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट, कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। खासकर व्यवसायिक भविष्य की योजनाएं बहुत अच्छी होंगी। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 12 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

धनु राशि- थोड़ा सा परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान में थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति सुदृण होगी। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। शादी ब्याह तय होगा। शुभ समय। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार, बहुत अच्छा होगा। थोड़ा सा ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा होगा। थोड़ा सा ऊर्जा का स्तर घटा हुआ महसूस कर सकते हैं। नीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोते समय बिस्तर के पास न रखें ये 5 चीजें, नाराज हो जाएंगी धन की देवी लक्ष्मी
ये भी पढ़ें:क्यों तुलसी बार-बार सूख जाती है, जानें क्या है तुलसी के सूखने के कारण

मीन राशि- विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारक। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। अत्यंत शुभकारी समय। पीली वस्तु पास रखें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!