Transit Sun Rashifal Mercury Horoscope 2026 Surya Budh Gochar Mesh Rashi me These zodiacs will benefit from 30 April 30 अप्रैल से सूर्य, बुध मंगल की राशि में, इन राशियों को नहीं होगी पैसों की कमी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

30 अप्रैल से सूर्य, बुध मंगल की राशि में, इन राशियों को नहीं होगी पैसों की कमी

Transit Sun Rashifal Mercury Horoscope : सूर्य, बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनता है। बुधादित्य राजयोग से व्यक्ति को यश, सफलता और नौकरी में प्रमोशन का योग बनता है। सूर्य-बुध का गोचर कुछ राशियों को प्रोडक्टिव रिजल्ट दे सकता है।

Mon, 20 April 2026 08:51 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
30 अप्रैल से सूर्य, बुध मंगल की राशि में, इन राशियों को नहीं होगी पैसों की कमी

Transit Sun Rashifal Mercury Horoscope 2026, सूर्य-बुध का गोचर : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध की चाल का काफी महत्व है। ग्रहों के राजा सूर्य हैं और बुध ग्रहों के राजकुमार हैं। जब भी ये दोनों ग्रह युति बनाते हैं, तो राजयोग का निर्माण करते हैं। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। बुधादित्य राजयोग बनने से व्यक्ति को यश, सफलता और नौकरी में प्रमोशन का योग बनता है। इस समय मेष राशि में सूर्य बैठे हुए हैं, जहां जल्द ही बुध प्रवेश करने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल के दिन सुबह में 06 बजकर 55 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य और बुध की युति 15 मई 2026 तक बनी रहेगी। मंगल की राशि में सूर्य और बुध का गोचर कुछ राशियों को प्रोडक्टिव रिजल्ट दे सकता है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-

30 अप्रैल से सूर्य, बुध मंगल की राशि में, इन राशियों को नहीं होगी पैसों की कमी

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य और बुध का गोचर कैसा रहेगा?

मंगल की राशि में सूर्य और बुध का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए फलदायक साबित हो सकता है। बिजनेस वालों के लिए धन आगमन के योग बन रहे हैं। ये समय छोटे-मोटे इन्वेस्टमेंट के लिए काफी शुभ माना जा रहा है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति दूर होगी। घर परिवार का आपको भरपूर सपोर्ट मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि के राहु इन राशियों के लिए शुभ, देंगे शानदार खबर
ये भी पढ़ें:कल से इन 3 राशियों के दिन किसी वरदान से कम नहीं, केतु गोचर से होगा महालाभ

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य और बुध का गोचर कैसा रहेगा?

मेष राशि वालों के लिए मंगल की राशि में सूर्य और बुध का गोचर बेहद लाभकारी माना जा रहा है। आय के नए स्रोत भी मिलेंगे। आपके व्यापार की स्थिति में सुधार होगा और दोस्तों के सहयोग से आपको सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा। अपने पार्टनर के साथ आप क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं।

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य और बुध का गोचर कैसा रहेगा?

मंगल की राशि में सूर्य और बुध का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। छोटा से छोटा परिश्रम भी अपना असर दिखाएगा। आपकी सेहत में सुधार होगा और घर परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 मई तक का समय इन राशियों के लिए लाभकारी, इन राशियों को खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:21 अप्रैल से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, गुरु, चंद्र गोचर देगा प्रॉफिट
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!