कुंभ राशि के राहु इन राशियों के लिए शुभ, देंगे शानदार खबर
Rahu in Aquarius Horoscope 2026 : इस मायावी ग्रह गोचर का प्रभाव अचानक धन लाभ, विदेश की यात्रा, या नौकरी में बदलाव ला सकता है। जब राहु नेगेटिव रूप से इफेक्ट करता है तो फैसले लेने में दिक्कतें, मानसिक तनाव, या गलतफहमियां हो सकती हैं।

Rahu in Aquarius Horoscope 2026, राहु का कुंभ गोचर : सभी ग्रहों की चाल टाइम-टाइम पर बदलती रहती है। राहु मायावी ग्रह हैं। राहु उलटी चाल में ही गोचर करते हैं। राहु का गोचर सभी 12 राशियों पर अपना इफेक्ट दिखाता है। राहु की चाल बदलने पर जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं। इस मायावी ग्रह गोचर का प्रभाव अचानक धन लाभ, विदेश की यात्रा, या नौकरी में बदलाव ला सकता है। वहीं, जब राहु नेगेटिव रूप से इफेक्ट करता है तो फैसले लेने में दिक्कतें, मानसिक तनाव, सेहत से जुड़ी दिक्कतें या गलतफहमियां हो सकती हैं। वर्तमान समय में कुंभ राशि में राहु गोचर कर रहे हैं। पिछले साल से कुंभ राशि में राहु गोचर कर रहे हैं। इस साल के दिसंबर की शुरुआत तक राहु कुंभ राशि में रहेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, 5 दिसंबर के दिन शाम तक राहु कुंभ राशि में रहेंगे फिर मीन राशि में जाएंगे। आइए जानते हैं राहु के गोचर से किन राशियों के लिए आने वाले दिन शुभ साबित हो सकता है-
कुंभ राशि के राहु इन राशियों के लिए शुभ, देंगे शानदार खबर
धनु राशि के जातकों के लिए मायावी ग्रह राहु का गोचर कैसा रहेगा?
राहु का कुंभ राशि में गोचर करना धनु राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। मन आपका शांति और प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहेगी और जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। कोई शुभ समाचार भी आज आपको मिल सकता है।
मेष राशि के जातकों के लिए मायावी ग्रह राहु का गोचर कैसा रहेगा?
मेष राशि वालों के लिए राहु का कुंभ राशि में गोचर करना फायदेमंद साबित हो सकता है। जीवन में सुख और खुशियां बनी रहेंगी। इस दौरान आप स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे। वहीं, किसी बड़ी मुश्किल से सामना नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।
कर्क राशि के जातकों के लिए मायावी ग्रह राहु का गोचर कैसा रहेगा?
राहु का कुंभ राशि में गोचर करना कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। मां की सेहत पहले से बेहतर होगी धार्मिक चीजों में आपका मन लगेगा। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। ऑफिस का स्ट्रेस आपको ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाएगा। काम के सिलसिले में थोड़ी बहुत यात्रा करनी पड़ सकती है। आप का भी स्वास्थ्य सही रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन