Shani Jayati ke upay Shani Jayanti 2026 on 16 May shani ki sadesati ke upay Shani Upay आज शनि जयंती की शाम करें ये 13 उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज शनि जयंती की शाम करें ये 13 उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम

Shani Jayati ke upay Shani Jayanti 2026: शनि जयंती का दिन कर्मफलदाता शनि देव को प्रसन्न करने का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज शनि जयंती और अमावस्या के दिन श्रद्धापूर्वक किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन के बड़े-बड़े संकटों को टाल सकते हैं।

Sat, 16 May 2026 12:00 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज शनि जयंती की शाम करें ये 13 उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम

Shani Jayati ke upay Shani Jayanti 2026: शनि जयंती का दिन कर्मफलदाता शनि देव को प्रसन्न करने का दिन है। कुंडली में साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष के प्रभाव को कम करने के लिए दिन सबसे उत्तम माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज शनि जयंती और अमावस्या है। आज के दिन श्रद्धापूर्वक किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन के बड़े-बड़े संकटों को टाल सकते हैं।

आज शनि जयंती की शाम करें ये 13 उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम

  1. पीपल के पेड़ की पूजा करें। शनि देव को पीपल का वृक्ष अत्यंत प्रिय है। आज शाम के समय किसी पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं। दीपक में 1-2 काले तिल जरूर डाल दें।
  2. दीपक जलाने के बाद पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का मन ही मन जाप करते रहें।
  3. शनि देव का तेल से अभिषेक करें। आज के दिन शनि मंदिर जाकर शनि देव की शिला या मूर्ति पर सरसों का तेल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है।
  4. छाया दान करें। तेल चढ़ाने से पहले एक कटोरी में सरसों का तेल लें, उसमें अपना चेहरा (परछाई) देखें और फिर उस तेल को शनि देव को अर्पित कर दें या मंदिर में दान कर दें। इसे छाया दान कहते हैं, जो शारीरिक कष्टों को दूर करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र, मंगल गोचर से शनि जयंती पर महालक्ष्मी योग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बरसा
ये भी पढ़ें:आज वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, और अमावस्या के संयोग में करें इन 10 चीजों का दान
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें। शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति हनुमान जी की पूजा करता है, शनि देव उसे कभी परेशान नहीं करते।
  • आज के दिन हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली को बूंदी का भोग लगाएं और बैठकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। इससे शनि के सभी नकारात्मक प्रभाव शांत हो सकते हैं।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। अगर आप लंबे समय से बीमार हैं। मानसिक तनाव में हैं या कार्यों में बार-बार रुकावट आ रही है, तो आज के दिन रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र या शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जाप करें
  • जरूरतमंदों की मदद और दान करें। शनि देव न्याय के देवता हैं और वे गरीब, असहाय और मेहनत करने वाले लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • आज किसी गरीब या सफाई कर्मचारी को काले कपड़े, जूते-चप्पल, छाता, या उड़द की दाल की खिचड़ी का दान करें।
  • किसी भूखे को भोजन कराना शनि देव को सबसे जल्दी प्रसन्न करता है।
  • पशु-पक्षियों की सेवा करें। घर की छत पर पक्षियों के लिए अनाज या रोटी के टुकड़े डालें।
  • आज के दिन काले कुत्ते को सरसों का तेल लगी हुई रोटी खिलाएं।
  • किसी पेड़ की जड़ के पास चींटियों के लिए पिसा हुआ सूखा आटा और बूरा (शक्कर) डालें।

आज के दिन क्या न करें?

  • शनि मंदिर में पूजा करते समय कभी भी शनि देव की मूर्ति की आंखों में सीधे न देखें। हमेशा उनकी नजरों से बचकर, चरणों की तरफ देखते हुए पूजा करें।
  • शनि जयंती के दिन बाजार से लोहा, सरसों का तेल, नमक, काले तिल या चमड़े का सामान खरीदकर घर न लाएं। इनका दान करना अच्छा है, पर इन्हें खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।
  • आज के दिन भूलकर भी किसी गरीब, बुजुर्ग, मजदूर या बेजुबान जानवर को न सताएं और न ही उनका अपमान करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल 16 मई: आज मंगल और चंद्रमा मेष राशि में, मकर, कुंभ समेत इन राशियों को लाभ
ये भी पढ़ें:4 दिन बाद से इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर कर देंगे लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!