चंद्र, मंगल गोचर से शनि जयंती पर महालक्ष्मी योग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बरसात
Moon Transit Mars Rashifal Aries : ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफलदाता माना जाता है, और जब उनकी जयंती पर महालक्ष्मी योग बनता है, तो इसे अति उत्तम माना जाता है। आज महालक्ष्मी योग बनने से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है।

Moon Transit Mars Rashifal Aries: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र और मंगल की युति बेहद शुभ मानी जाती है। मंगल और चंद्र के एक ही राशि में विराजमान रहने से महालक्ष्मी योग का निर्माण होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्र मेष राशि में रात में 10 बजकर 46 मिनट तक विराजमान रहेंगे। आज शनि जयंती, वट सावित्री व्रत और अमावस्या के इस पावन संयोग पर महालक्ष्मी योग का निर्माण होना कुछ राशियों के लिए लाभकरी साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफलदाता माना जाता है, और जब उनकी जयंती पर महालक्ष्मी योग बनता है, तो इसे अति उत्तम माना जाता है। इस अद्भुत संयोग से जिन राशियों के जीवन में धन, तरक्की और खुशियों की बौछार होने वाली है, आइए जानते हैं उनके बारे में-
चंद्र, मंगल गोचर से शनि जयंती पर महालक्ष्मी योग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बरसात
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महालक्ष्मी योग किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है।
- लंबे समय से अटका हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है।
- नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
- व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
- शनि देव की विशेष कृपा से आपके अटके हुए काम स्पीड पकड़ेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से बेहद मजबूत होने वाला है।
- एक से अधिक माध्यम से धन का आगमन होगा। निवेश से बड़ा मुनाफा होने के योग हैं।
- घर में सुख-शांति रहेगी।
- जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।
- आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना बहुत ज्यादा है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी योग मान-सम्मान और बैंक बैलेंस दोनों बढ़ाने वाला साबित होगा।
- बिजनेस में मुनाफा होगा।
- अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है।
- पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
- ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
- स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो धन और वैभव के कारक हैं।
- शनि देव के साथ इनका मित्र भाव होने के कारण आपको इस योग का डबल फायदा मिलेगा।
- अचानक धन लाभ हो सकता है। लॉटरी, पैतृक संपत्ति या किसी पुराने निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है।
- भूमि, भवन या नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
- पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव और विवाद अब समाप्त होगा।
कुंभ राशि
शनि देव कुंभ राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए शनि जयंती पर बन रहा महालक्ष्मी योग आपके लिए अत्यंत फलदायी है।
- आपकी मेहनत का पूरा फल अब मिलने का समय आ गया है।
- नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होंगी।
- सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च करेंगे, लेकिन आमदनी बढ़ने से आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।
- कोर्ट-कचहरी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन