Aaj Ka Rashifal 16 May 2026 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 16 मई: आज मंगल और चंद्रमा मेष राशि में, मकर, कुंभ समेत इन राशियों को लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 16 मई: आज मंगल और चंद्रमा मेष राशि में, मकर, कुंभ समेत इन राशियों को लाभ ही लाभ

Aaj Ka Rashifal 16 May 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 16 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल- 

Sat, 16 May 2026 05:50 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 16 मई: आज मंगल और चंद्रमा मेष राशि में, मकर, कुंभ समेत इन राशियों को लाभ ही लाभ

Aaj Ka Rashifal 16 May 2026, आज का राशिफल : ग्रहों की स्थिति- मंगल और चंद्रमा मेष राशि में हैं। चंद्रमा भरणी नक्षत्र के हैं, जो कि शुक्र का नक्षत्र होगा। शुक्र का नक्षत्र होकर के मेष राशि में बैठे हैं, मंगल के साथ संयोग कर रहे हैं। यहाँ पे थोड़ा सा सौम्यता से बाहर आप आएँगे, मानसिक चंचलता बढ़ेगी, विपरीत लिंगी संबंधों में थोड़ा उन्मादी बन सकते हैं। तो थोड़ा सा ध्यान देके चलना पड़ेगा जनमानस को। सूर्य, बुध वृषभ राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुम्भ राशि में, शनि मीन राशि के गोचर में हैं। तीन घरों में ग्रहों का युग्म बना हुआ है, परस्पर विरोधी ग्रह एक तरीके से बैठे हैं, लेकिन सौम्यता के साथ, शुभता के साथ बैठे हैं, इसलिए रिजल्ट अच्छा होगा।

आज मंगल और चंद्रमा मेष राशि में, मकर, कुंभ समेत इन राशियों को लाभ ही लाभ, पढ़ें राशिफल

मेष राशि

मेष राशि वालों का जीवन आनंदित रहेगा और वे एक खुशहाल जीवन जिएंगे। बस आपको उन्मादी नहीं बनना है, बल्कि आनंदित रहना है। इस दौरान प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापार भी लाभप्रद रहेगा। उपाय के तौर पर अपने पास कोई लाल वस्तु रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है, विशेषकर फैशन आदि पर खर्च बढ़ सकता है। हालांकि, प्रेम और संतान के साथ अत्यंत समीपता बनी रहेगी और व्यापार भी अच्छा चलेगा। आपको अपने पास एक हरी वस्तु रखने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। प्रेम और संतान से समीपता बनी रहेगी, लेकिन यदि आप एक्स्ट्रा-मैरिटल संबंधों और जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बिठाने या किसी बहाने उनका आमना-सामना कराने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसमें नुकसान हो सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय शुभ है। उपाय के तौर पर पीली वस्तु का दान करना उचित रहेगा।

कर्क राशि

शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 दिन बाद से इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर कर देंगे लाभ
ये भी पढ़ें:गुरु की चाल मचाएगी धमाल, इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश

कन्या राशि

चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बचकर पार करें। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि

जीवनसाथी से संबंध अच्छे होंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

धनु राशि

विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छा समय साबित होगा। प्रेम संबंधों में बहुत अधिक भावुक होने से बचें, अन्यथा आपसी मनमुटाव की संभावना है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है, लेकिन कुल मिलाकर स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत ही शुभ है; बस अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। अपने पास कोई लाल वस्तु रखना फलदायी होगा।

मकर राशि

भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के योग हैं, लेकिन घर में कलह के संकेत भी मिल रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम, संतान एवं व्यापार की स्थिति भी बेहतर बनी रहेगी। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 16 मई: कुंभ राशि आज का दिन रहेगा लाजवाब, पढ़ें आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि

आपका पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में अच्छी उन्नति होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अत्यंत सुखद रहने वाली है। किसी लाल वस्तु का दान करना आपके लिए श्रेयस्कर होगा।

मीन राशि

धन का आगमन बढ़ेगा और कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी उत्तम रहेगा। अपने पास कोई लाल वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 दिन में इन राशियों को मिलेगी बड़ी खबर, बुध का अस्त गोचर खूब देगा फायदा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!