आज वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, और अमावस्या के संयोग में करें इन 10 चीजों का दान, होगी समृद्धि ही समृद्धि
Vat Savitri Vrat Daan Shani Jayanti 2026 Amavasya: धार्मिक दृष्टिकोण से आज किए गए दान-पुण्य का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। अगर आप भी आज के शुभ संयोग में दान करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं किन चीजों का दान करना उत्तम है।

Aaj hai Vat Savitri Vrat Daan Shani Jayanti 2026 Amavasya: ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से आज का दिन बेहद खास और पवित्र माना जा रहा है। इस साल आज के दिन वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या का यह दुर्लभ संयोग बन रहा है। धार्मिक दृष्टिकोण से आज के दिन किए गए दान-पुण्य का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। अगर आप भी आज के शुभ संयोग में दान करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं किन चीजों का दान करना उत्तम है।
आज वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, और अमावस्या के संयोग में करें इन 10 चीजों का दान, होगी समृद्धि ही समृद्धि
अन्न का दान
अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए अन्न दान का विशेष महत्व है। किसी गरीब परिवार को गेहूं, चावल या सप्तधान्य (सात प्रकार के अनाज) दान करने से घर में कभी बरकत कम नहीं होती।
काले तिल का दान
शनि देव को काले तिल बेहद प्रिय हैं। आज के दिन काले तिल का दान करने से कुंडली में मौजूद राहु-केतु और शनि के दोष शांत होते हैं और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
धन का दान
आज के दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार कुछ पैसे या दक्षिणा का दान कर सकते हैं।
सुहाग की सामग्री
आज वट सावित्री व्रत भी है। इसलिए शादीशुदा महिलाओं को सुहाग का सामान जैसे, मेहंदी, चूड़ियां, बिंदी और साड़ी का दान करना चाहिए। इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।
जल का दान
ज्येष्ठ के महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है। इस मौसम में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। किसी मंदिर या जरूरतमंद को मिट्टी का घड़ा, पानी की बोतल या राहीगीरों के लिए पानी की व्यवस्था करने से पितृ बेहद प्रसन्न होते हैं।
मौसमी फल का दान
गर्मी के मौसम में आने वाले फल जैसे, तरबूज, खरबूजा, आम या ककड़ी का दान आज के दिन बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि और अन्न के भंडार भरे रहते हैं।
काले कपड़े या छाता का दान
शनि जयंती के मौके पर किसी गरीब या जरूरतमंद को काले रंग के कपड़े, कंबल या इस कड़कती धूप से बचने के लिए छाते का दान करें। यह शनि देव की अशुभ दृष्टि से रक्षा करता है।
सरसों के तेल का दान
शनि देव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाना और इसका दान करना आज के दिन अनिवार्य माना गया है। आप चाहें तो तेल में अपना चेहरा देखकर (छाया दान) भी इसे दान कर सकते हैं। इससे शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
चप्पल या जूते का दान
तीनों पर्वों के इस महासंयोग में पैरों की सुरक्षा के लिए जूते या चप्पल का दान करना बहुत फलदायी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पैरों का संबंध शनि और राहु से माना गया है। इसलिए यह दान आपको संकटों से बचाता है।
गुड़ और चने का दान
आज के दिन गुड़ और चने का दान करने से या इसे बंदरों और गाय को खिलाने से जीवन के सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं और मानसिक शांति मिलती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन