4 दिन बाद से इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर कर देंगे शानदार खबर
Horoscope Shani Gochar 2026, Transit Saturn Rashifal: वर्तमान में शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शनि रेवती नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं।

Horoscope Shani Gochar 2026, Transit Saturn Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि धीमी स्पीड में नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं। शनि देव जब एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका गहरा प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वर्तमान में शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शनि रेवती नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं, जिसके स्वामी बुध हैं और यह मीन राशि के अंतर्गत आता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 मई को दोपहर में 03:49 मिनट पर शनि रेवती नक्षत्र में एंटर करेंगे। शनि और बुध के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन्हें शनि के नक्षत्र गोचर से लाभ हो सकता है-
4 दिन बाद से इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर कर देंगे शानदार खबर
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है।
- रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।
- आय के नए स्रोत खुलेंगे।
- व्यापार में विस्तार के योग हैं। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय उत्तम है।
- समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे।
मिथुन राशि
रेवती का स्वामी बुध स्वयं मिथुन राशि का स्वामी है। इसलिए शनि का यहां होना आपके लिए भाग्यशाली साबित होस सकता है।
- नौकरी में प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।
- आपकी फैसले लेने की क्षमता सटीक होगी, जिससे मुश्किल समस्याओं का सोल्यूशन निकलेगा।
- जो लोग विदेश जाने या वहां काम करने का सपना देख रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला होगा।
- बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा।
- जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
- अगर कोई कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है।
- आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि
शनि का यह गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए राहत लेकर आ सकता है।
- शिक्षा और संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
- आपका झुकाव धार्मिक कार्यों और ध्यान की ओर बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
- लंबे समय से चली आ रही बीमारियों या तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
कुंभ राशि
शनि आपकी अपनी राशि के स्वामी हैं। इसलिए रेवती नक्षत्र में उनका गोचर आपके लिए नींव मजबूत करने वाला होगा।
- आप धन संचय करने में सफल रहेंगे।
- बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी।
- वाणी का प्रभाव रहेगा। आपकी बातों का खास असर लोगों पर देखने को मिलेगा, जिससे मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा।
गोचर का प्रभाव बढ़ाने के उपाय
अगर आप इन राशियों में से नहीं हैं या इस गोचर का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं, तो ये आसान उपाय कर सकते हैं-
- शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- बुधवार को गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।
- शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- पक्षियों को दाना डालें और गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद करें।
- छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं या हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।
- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जप करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन