shani dev ki murti ghar mein kyon nahin rakhni chahie shani easy puja vidhi at home घर पर क्यों नहीं रखी जाती है शनिदेव की मूर्ति? जान लें पूजा करने का सबसे आसान तरीका, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

घर पर क्यों नहीं रखी जाती है शनिदेव की मूर्ति? जान लें पूजा करने का सबसे आसान तरीका

शनिवार का दिन भगवान शनिदेव के नाम होता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हम उनकी मूर्ति को घर में क्यों नहीं रखते हैं? साथ ही जानें कि बिना मूर्ति के घर में उनकी पूजा कैसे की जाती है?

Sat, 31 Jan 2026 10:17 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
घर पर क्यों नहीं रखी जाती है शनिदेव की मूर्ति? जान लें पूजा करने का सबसे आसान तरीका

हिंदू धर्म में आज यानी शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। इस खास दिन पर शनिवदेव की पूजा की जाती है। आम तौर पर कई लोग शनि का नाम सुनते ही डरने लगते हैं। लोगों को लगता है कि शनिदेव हमेशा गलत ही करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि उन्हें न्याय के देवता के रूप में देखा जाता है। शनिदेव हमेशा सभी को कर्मों के आधार पर ही फल देते हैं। अगर किसी ने अच्छा काम किया है तो उसे हमेशा अच्छा ही मिलेगा। वहीं जिसके कर्म बुरे हैं उसे शनिदेव दंड करते हैं। अब ऐसे में सवाल आता है कि शनिदेव की मूर्ति को घर में क्यों नहीं रखा जाता है? नीचे जानें कि ऐसा क्यों होता है और साथ ही जानें कि शनिवार के दिन घर पर उनकी पूजा कैसे की जाए?

घर में क्यों नहीं रखते हैं शनिदेव की मूर्ति

किसी भी घर में आपने शनिदेव की मूर्ति को नहीं देखा होगा। दरअसल ऐसा कहा जाता है कि एक बार शनिदेव को ये श्राप मिला था कि वो अगर किसी को भी देखेंगे तो उसका बुरा ही होगा। इसी वजह से घर में बाकी देवी-देवताओं के साथ शनिदेव की मूर्ति या फिर तस्वीर नहीं रखी जाती है। अगर आप मंदिर जाकर भी शनिदेव की पूजा करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उनकी मूर्ति के ठीक सामने नहीं खड़ा होना है। अपनी मनोकामनाएं को कहते वक्त भी उनकी आंखों में नहीं बल्कि पैरों की ओर देखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरवरी एकादशी 2026: जानें विजया और आमलकी एकादशी की तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें:Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 31 जनवरी का दिन?
ये भी पढ़ें:शनिवार के दिन शनि भगवान को क्यों चढ़ाते हैं सरसों का तेल? जानें काले तिल का राज
ये भी पढ़ें:आज का पंचांग 31 जनवरी: शनिदेव की पूजा, रवि योग, जानें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें:शनिवार की शाम ऐसे करें घर की क्लीजिंग, 108 बार करें इस पावरफुल मंत्र का जाप

घर पर ऐसे करें शनिदेव की पूजा

वैसे तो शनिदेव के मंदिर जाना ही सही रहता है। वहीं अगर आप घर में ही शनिदेव की पूजा करना चाहते हैं तो भगवान हनुमान की तस्वीर के सामने ही उनका स्मरण कर सकते हैं। शनिवार का संबंध भगवान हनुमान के साथ भी है। ऐसे में आप उनकी तस्वीर के सामने ही शनिदेव को याद कर सकते हैं। पूजा घर में सरसों के तेल जलाएं। साथ ही काला तिल औक काले उदड़ की दाल को अर्पित करें। इन चीजों के साथ काले रंग के वस्त्र को मंदिर में ले जाकर दान कर दें। मान्यता है कि अगर सच्चे मन से ये पूजा की जाए तो भगवान शनिदेव अपनी कृपा बरसाते हैं। आप चाहे तो इस दिन शनिदेव के मंदिर में नजर भी उतरवा सकते हैं। नजर दोष हटाने के लिए शनिवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!