vastu shastra heres how to cleanse home with camphor and shiva poweful mantra Vastu Tips: शनिवार की शाम ऐसे करें घर की क्लीजिंग, 108 बार करें इस पावरफुल मंत्र का जाप
More

Vastu Tips: शनिवार की शाम ऐसे करें घर की क्लीजिंग, 108 बार करें इस पावरफुल मंत्र का जाप

Easy Vastu Tips: अगर हर शनिवार आप वास्तु के इस नियम को अपना लेंगे तो आपके घर को बुरी नजर कभी नहीं लगेगी। आज जानें कि किस तरह से घर की क्लीनिंज को आसानी से किया जा सकता है?

Sat, 10 Jan 2026 06:19 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: शनिवार की शाम ऐसे करें घर की क्लीजिंग, 108 बार करें इस पावरफुल मंत्र का जाप

हिंदू धर्म में कपूर का विशेष महत्व होता है। हर पूजा में इसे शामिल किया जाता है क्योंकि इसे शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कपूर की महत्ता बताई गई है। शास्त्र में कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं, जिसमें कपूर की जरूरत पड़ती है। इसके नियमों के अनुसार कपूर की मदद से घर के बिगड़ चुके वास्तु को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। अगर रोजाना कपूर का इस्तेमाल किया जाए तो घर को और घर के सभी सदस्यों को कभी भी किसी की बुरी नजर नहीं लग सकती हैं। साथ ही शनिवार के दिन इससे जुड़ा एक नियम सभी को जरूर करना चाहिए।

शाम में जरूर करें ये उपाय

शनिवार की शाम आप कपूर के टुकड़े को लेकर उसमें कुछ लौंग मिला लें। कोशिश करें कि हमेशा 7 लौंग ही मिलाई जाए। यहां पर आप कपूर के 5-6 छोटे-छोटे टुकड़े ले सकते हैं। धूपधानी में इन दोनों को रखकर इसका धुंआ घर के हर एक कोने में दिखा दें। इस दौरान आप शिवजी के सबसे पावरफुल मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप कर लें। शास्त्र के अनुसार इस प्रक्रिया को अगर हर शनिवार की शाम कर लिया जाए तो आपका घर पूरी तरह से क्लींज हो सकता है। साथ ही घर में मौजूद कोई भी नेगेटिव चीज बाहर चली जाएगी। इसे आप शनिवार के अलावा मंगलवार को भी कर सकते हैं

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में कितनी खिड़कियां होती हैं शुभ? ना करें ये गलतियां
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में लगवा सकते हैं गोल शीशा? जानें बेडरूम के लिए सही दिशा

कपूर से कर सकते हैं ये उपाय

कपूर से जुड़ा एक और उपाय है जिसे आप हर शाम अपने घर पर कर सकते हैं। एक छोटे से दीए में कपूर जला लें। कोशिश करें कि आप इस चीज के लिए हमेशा भीमसेनी कपूर का ही इस्तेमाल करें। इसे जलाकर घर के हर एक कमरे में ले जाकर तीन बार इसे क्लॉक वाइज घूमा दें। इसके बाद घर के दक्षिण-पूर्व वाली दिशा में इसे रख दें। माना जाता है कि इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और पॉजिटिविटी आती है। बस इन चीजों को करते हुए मन में सच्ची श्रद्धा रखनी जरूरी है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)