aaj ka panchang 31 january 2026 today saturday shanidev puja vrat ravi yog sunrise sunset time shubh ashubh muhurat Aaj Ka Panchang 31 January 2026: आज की जाएगी शनिदेव की पूजा, बना रहा है रवि योग, जानें शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Panchang 31 January 2026: आज की जाएगी शनिदेव की पूजा, बना रहा है रवि योग, जानें शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 31 January 2026: हिन्दू पंचांग से हर दिन के लिए पूजा-पाठ या व्रत से जुड़े शुभ मुहूर्त निकलते हैं। साथ ही इससे सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का भी पता लगाया जाता है। जानें 31 जनवरी 2026 यानी शनिवार के दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त क्या है?

Sat, 31 Jan 2026 05:28 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Panchang 31 January 2026: आज की जाएगी शनिदेव की पूजा, बना रहा है रवि योग, जानें शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 31 जनवरी 2026 का पंचांग: शक संवत 1947 के अंतर्गत माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शनिवार को पड़ रही है। वहीं विक्रम संवत 2082 चल रहा है। पंचांग के अनुसार माघ मास प्रविष्टे 18 है। इन सभी के अनुसार अंग्रेजी तारीख 31 जनवरी 2026 ईस्वी है। इस दिन सूर्य उत्तरायण में स्थित हैं और दक्षिण गोल का प्रभाव है। वर्तमान ऋतु शिशिर है। राहुकाल का समय प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि प्रातः 08:26 बजे तक मान्य है, इसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ हो जाएगा। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि के बाद 01:34 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होगा।

आज होगी शनिदेव की पूजा

आज शनिवार है और ये दिन भगवान शनि को समर्पित होता है। ऐसे में आज शनिदेव की पूजा की जाएगी। आज के दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव को सरसों का तेल और काला तिल चढ़ाना काफी फलदायी माना जाता है। जिन लोगों को शनि दोष होता है, वो लोग आज की पूजा करके काफी हद तक राहत पा सकते हैं। साथ ही आज के दिन जरुरतमंदों को काला तिल, कंबल और तेल इत्यादि का दान करना शुभ माना जाता है। कई लोग शनिवार का व्रत भी रखते हैं। आज के दिन व्रत रखने से शनिदेव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। साथ ही आज से त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ हो रहा है और आज सुबह से लेकर रात तक रवि योग भी बन रहा है।

जानें शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:24 ए एम से 06:17 ए एम प्रातः सन्ध्या 05:51 ए एम से 07:10 ए एम

अभिजित मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:56 पी एम विजय मुहूर्त 02:23 पी एम से 03:06 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 05:57 पी एम से 06:23 पी एम सायाह्न सन्ध्या 05:59 पी एम से 07:18 पी एम

अमृत काल 11:21 पी एम से 12:49 ए एम, फरवरी 01

निशिता मुहूर्त 12:08 ए एम, फरवरी 01 से 01:01 ए एम, फरवरी 01

रवि योग 07:10 ए एम से 01:34 ए एम, फरवरी 01

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 09:52 ए एम से 11:14 ए एम

यमगण्ड 01:56 पी एम से 03:17 पी एम

आडल योग 01:34 ए एम, फरवरी 01 से 07:09 ए एम, फरवरी 01

विडाल योग 07:10 ए एम से 01:34 ए एम, फरवरी 01

गुलिक काल 07:10 ए एम से 08:31 ए एम

दुर्मुहूर्त 07:10 ए एम से 07:53 ए एम, 07:53 ए एम से 08:37 ए एम

वर्ज्य 02:30 पी एम से 03:59 पी एम

बाण रोग - 08:16 ए एम से पूर्ण रात्रि तक

भद्रा 05:52 ए एम, फरवरी 01 से 07:09 ए एम, फरवरी 01

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय 07:10 ए एम

सूर्यास्त 05:59 पी एम

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय 04:16 पी एम

चन्द्रास्त 06:45 ए एम, फरवरी 01

पंचांग

तिथि त्रयोदशी - 08:25 ए एम तक

नक्षत्र पुनर्वसु - 01:34 ए एम, फरवरी 01 तक

चतुर्दशी - 05:52 ए एम, फरवरी 01 तक

करण तैतिल - 08:25 ए एम तक

योग विष्कम्भ - 01:33 पी एम तकट

गर - 07:07 पी एम तक

वणिज - 05:52 ए एम, फरवरी 01 तक

वार शनिवार

पक्ष शुक्ल पक्ष

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ - उत्तम 08:31 ए एम से 09:52 ए एम

चर - सामान्य12:35 पी एम से 01:56 पी एम

लाभ - उन्नति 01:56 पी एम से 03:17 पी एमवार वेला

अमृत - सर्वोत्तम 03:17 पी एम से 04:38 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ - उन्नति 05:59 पी एम से 07:38 पी एमकाल रात्रि

शुभ - उत्तम 09:17 पी एम से 10:56 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम 10:56 पी एम से 12:34 ए एम, फरवरी 01

चर - सामान्य 12:34 ए एम से 02:13 ए एम, फरवरी 01

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!