Tomorrow Horoscope Kal ka Rashifal 11 July 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs Rashifal: 11 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 11 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 11 जुलाई, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Thu, 10 July 2025 02:28 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 11 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope, राशिफल 11 जुलाई 2025: 11 जुलाई के दिन शुक्रवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। शुक्रवार को लक्ष्मी माता की उपासना करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में धन-धान्य बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 11 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 11 जुलाई को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 11 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल…

मेष: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। फैमिली और दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप मेंटली और फिजिकली हेल्दी रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से शुक्र चंद्रमा के नक्षत्र में, इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

वृषभ: धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर के जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा।

मिथुन: अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों का दबाव बढ़ेगा। ऑफिस का स्ट्रेस घर न लाएं।

कर्क: हेल्दी डाइट मेंटेन करें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। आज ऑफिस में कार्यों की चुनौतियों बढ़ सकती है। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बनेंगे। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। सफलता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:29 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, बुध की चाल करेगी कमाल

सिंह: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। रिश्ते मधुर होंगे। तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। घर-परिवार में कोई बड़ा फैसला लेने पड़ सकता है।

कन्या: ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो यह उत्तम समय है। जॉब चेंज करने का अवसर मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगी।

तुला: कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। परिस्थिति के अनुकूल ढलें और तनाव से बचें। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लें। इससे तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने काम पर फोकस करें। नए कार्य की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 7-13 जुलाई का समय कैसा रहेगा?

वृश्चिक: स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ संभव है। कार्यों में जल्दबाजी से बचें। व्यवस्थित ढंग से सभी काम निपटाएं। भावुक न हों। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सीनियर्स बच्चों के बीच धन का बंटवारा कर सकते हैं। पर्सनल ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन जीवन में कई चुनौतियों से भी सामना होगा।

धनु: ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। रिलेशनशिप की गलतफहमी को बातचीत के जरिए सुलझाएं। बिना सोचे-समझे कुछ भी न बोलें। लाइफ पार्टनर के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। धैर्य बनाए रखें और क्रोध से बचें। किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया न दें।

मकर: साथी से अपनी फीलिंग्स ईमानदारी से व्यक्त करें। सिंगल जातक नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें। आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत करने के शुभ रहेगा। रिलेशनशिप की गलतफहमियों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। शांत रहें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। फैमिली के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।

कुंभ: मन प्रसन्न रहेगा। यह कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने का आदर्श समय है। मानसिक तनाव से बचें। अपने काम पर फोकस करें। इससे हर क्षेत्र में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। मैनेजमेंट में अच्छी छवि बरकरार रहेगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। जरूरत पड़ने पर फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें।

मीन: करियर में सफलता हासिल होगी। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यों की चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!