Savan 2025: kab se shuru hai Sawan Somvar how many Mondays of Savan in 2025 कब से शुरू होगा सावन, जानें कब-कब पड़ेंगे सावन के सोमवार, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कब से शुरू होगा सावन, जानें कब-कब पड़ेंगे सावन के सोमवार

Savan 2025, Sawan Somvar : भगवान शिव की आराधना का यह पवित्र महीना भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 11 जुलाई से सावन की शुरुआत होगी और 9 अगस्त को समाप्त होगा।

Sat, 14 June 2025 02:19 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर, योगेन्द्र राय
share
कब से शुरू होगा सावन, जानें कब-कब पड़ेंगे सावन के सोमवार

Savan 2025, kab se shuru hai Sawan Somvar, कब से शुरू होगा सावन: सावन माह शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस बार 11 जुलाई से सावन की शुरुआत होगी और 9 अगस्त को समाप्त होगा। इस सावन में चार सोमवारी व्रत होगा। भगवान शिव की आराधना का यह पवित्र महीना भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। कुपेश्वर महादेव मंदिर के पंडित विजयानंद शास्त्री ने बताया कि इस बार सावन में चार सोमवार व्रत होंगे। इस माह में भगवान महादेव की पूजा करने से समस्त कष्टों का निवारण होता है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

जानें कब-कब पड़ेंगे सावन के सोमवार: पहला सोमवारी व्रत 14 जुलाई को है। दूसरा 21, तीसरा 28 जुलाई और चौथा सोमवारी व्रत 4 अगस्त को है।

विशेषकर सोमवारी व्रत रखने वालों को जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि पूजा सामग्री में बेलपत्र, रुद्राक्ष और शिवजी के लिए पीला वस्त्र अत्यधिक महत्व है। बूढ़ानाथ मंदिर के पंडित ऋषिकेश पाण्डे ने बताया कि सावन में भगवान शिव की पूजा एवं सोमवार व्रत का विशेष महत्व है, जिसे शिव पुराण में भी विस्तार से बताया गया है। मान्यता है कि जो शिव भक्त श्रद्धा और नियमपूर्वक सावन के सभी सोमवारी का व्रत रखते हैं, उन्हें भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पंडित पिंकू झा ने बताया कि सोमवार व्रत से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है। ग्रहों की प्रतिकूल दशा में सुधार होता है। मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। दांपत्य जीवन में मधुरता भी आती है। उन्होंने कहा कि सावन के दौरान शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और कांवर यात्रा जैसे अनुष्ठानों का आयोजन होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से सूर्य मिथुन राशि में, 15 जून से ये 3 राशियां रहें सावधान
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 15 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!