18 जुलाई से 25 दिनों तक बुध की उलटी चाल, 3 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव
Transit of Mercury Rashifal Budh: समय-समय पर बुध वक्री और मार्गी होते रहते हैं। बुध की चाल उलटी हो या सीधी सभी 12 राशियों पर अपना इफेक्ट डालती है। जुलाई में बुध के वक्री होने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है।

Transit of Mercury Rashifal Budh: ज्योतिष शास्त्र में बुध का गोचर बेहद खास माना जाता है। बुध को ग्रहों के राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। समय-समय पर बुध वक्री और मार्गी होते रहते हैं। बुध की चाल उलटी हो या सीधी सभी 12 राशियों पर अपना इफेक्ट डालती है। बुध इस साल जुलाई के महीने में वक्री होने जा रहे हैं, जिसका अर्थ है उलटी चाल में गोचर करना। बुध की वक्री चाल से कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है।
18 जुलाई से 25 दिनों तक बुध की उलटी चाल
दृक पंचांग के अनुसर, कुल 25 दिनों तक वक्री अवस्था में बुध गोचर करने जा रहे हैं। 18 जुलाई 2025 को सुबह के 10 बजकर 13 मिनट पर बुध वक्री हो जाएंगे। 11 अगस्त 2025 को दोपहर के समय बुध वक्री अवस्था में गोचर करना समाप्त करेंगे।
3 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव
वृश्चिक राशि: 18 जुलाई से बुध की उलटी चाल वृश्चिक राशि के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी लाइफ में कई बदलाव हो सकते हैं। करियर में आपको कई नए टास्क मिल सकते हैं, जो पूरी मेहनत के साथ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में मौज मस्ती वाला माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है। इसलिए पेशेंस के साथ मामलों को सुलझाएं।
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए 18 जुलाई से बुध की उलटी चाल लाभकारी साबित हो सकती है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।
कुंभ राशि: 18 जुलाई से बुध की उलटी चाल कुंभ राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है। आपके जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। यह समय बेहद अच्छा माना जा रहा है। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थियों को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन