Rise of Jupiter horoscope these 3 zodiacs will benefit from rashifal guru uday luck will favor you गुरु के उदय होने से इन 3 राशियों को लाभ, किस्मत देगी साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु के उदय होने से इन 3 राशियों को लाभ, किस्मत देगी साथ

Rise of Jupiter: गुरु वक्री हो या मार्गी, उदय हो या अस्त सभी राशियों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव डालते हैं। गुरु के उदय होने से कुछ राशि के जातकों को व्यापार व आर्थिक जीवन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

Wed, 2 July 2025 11:35 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुरु के उदय होने से इन 3 राशियों को लाभ, किस्मत देगी साथ

Rise of Jupiter, Guru Uday: बुध की राशि में इस समय गुरु बैठे हुए हैं। गुरु की हर चाल खास महत्व रखती है। गुरु वक्री हो या मार्गी, उदय हो या अस्त सभी राशियों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव डालते हैं। इस वक्त गुरु अस्त अवस्था में गोचर कर रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 9 जुलाई को लगभग सुबह के 04 बजकर 44 मिनट पर गुरु की अस्त अवस्था समाप्त होगी। अस्त अवस्था समाप्त होते ही गुरु उदय हो जाएंगे। बता दें, इसके बाद पूरे साल गुरु उदित अवस्था में ही गोचर करेंगे। आइए जानते हैं गुरु की उदित अवस्था में गोचर करना किन राशियों की किस्मत मजबूत कर सकता है।

गुरु के उदय होने से इन 3 राशियों को लाभ, किस्मत देगी साथ

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आपके लिए गुरु का उदय होना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

तुला राशि: गुरु के उदय होने से तुला राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 जुलाई से 25 दिनों तक बुध की उलटी चाल, 3 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 2 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
ये भी पढ़ें:सूर्य-गुरु मिथुन राशि में, 15 जुलाई तक इन राशियों का भाग्य तेज

धनु राशि: धनु राशि वालों आपके लिए गुरु का उदय होना फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!