Saturn Rashifal Venus Transit Shani Gochar Shukra making success for these 4 zodiacs including Aquarius Horoscope शनि, शुक्र मिलकर मचाएंगे धमाल, कुंभ समेत इन 4 राशियों की रहेगी चांदी ही चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि, शुक्र मिलकर मचाएंगे धमाल, कुंभ समेत इन 4 राशियों की रहेगी चांदी ही चांदी

Saturn Rashifal Venus Transit Shani Gochar : शुक्र (सुख-सुविधा के कारक) और शनि (कर्म और न्याय के कारक) जल्द ही नवपंचम राजयोग बनाने जा रहे हैं। दोनों ग्रहों का यह अद्भुत तालमेल कुछ राशियों के लिए अच्छी खबर की सौगात लेकर आ रहा है।

Wed, 20 May 2026 08:58 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि, शुक्र मिलकर मचाएंगे धमाल, कुंभ समेत इन 4 राशियों की रहेगी चांदी ही चांदी

Saturn Rashifal Venus Transit Shani Gochar: ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम योग को बेहद शुभ माना जाता है। जब दो ग्रह एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव में स्थित होते हैं, तो यह भाग्य के उदय और कार्यों की सफलता का कारक बनता है। ग्रह स्थिति के अनुसार, शुक्र (सुख-सुविधा के कारक) और शनि (कर्म और न्याय के कारक) जल्द ही नवपंचम राजयोग बनाने जा रहे हैं। यह योग जून में बनेगा। दोनों ग्रहों का यह अद्भुत तालमेल कुछ राशियों के लिए अच्छी खबर की सौगात लेकर आ रहा है। शनि जहां स्थिरता देते हैं, वहीं शुक्र अपने प्रभाव से चमक और आनंद जोड़ते हैं। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिन्हें इस योग से सबसे ज्यादा लाभ होगा-

शनि, शुक्र मिलकर मचाएंगे धमाल, कुंभ समेत इन 4 राशियों की रहेगी चांदी ही चांदी

वृषभ राशि

  • शुक्र आपके राशि स्वामी हैं और शनि आपके लिए योगकारक ग्रह हैं। यह योग आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है।
  • लंबे समय से अटका हुआ कोई सरकारी काम या कानूनी मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है।
  • पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल संकेत हैं।
  • नया वाहन या घर खरीदने की योजना सफल होगी।

मिथुन राशि

  • शुक्र और शनि का यह त्रिकोण संबंध आपके करियर और मान-सम्मान में चार चांद लगाएगा।
  • नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है।
  • छात्रों को किसी प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला मिल सकता है या विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र की राशि में करेंगे शुक्र गोचर, जून से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत
ये भी पढ़ें:23 मई से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुध उदय होकर देंगे बंपर लाभ

कन्या राशि

  • आपके लिए यह योग विशेष रूप से रचनात्मक कार्यों और निवेश में सफलता दिलाने वाला है।
  • अगर आप सिंगल हैं, तो विवाह के बेहतरीन प्रस्ताव आ सकते हैं।
  • प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
  • शेयर मार्केट या लॉटरी जैसे निवेशों से अचानक धन लाभ होने की संभावना है।

कुंभ राशि

  • शनि आपकी राशि के स्वामी हैं और शुक्र के साथ उनका मित्रवत संबंध आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा।
  • संतान पक्ष की ओर से कोई बड़ी उपलब्धि सुनने को मिल सकती है।
  • समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।

नवपंचम योग का पूरा लाभ उठाने के लिए क्या करें?

जब शनि और शुक्र मिलते हैं, तो अनुशासन के साथ आनंद का मंत्र काम करता है।

शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को काले छाते या चमड़े के जूतों का दान करें।

मेहनत से पीछे न हटें।

अपनी ड्रेसिंग सेंस अच्छी रखें और घर में कपूर जलाएं।

शुक्रवार को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन तारीखों में जन्में लोगों पर मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान, खूब कमाते हैं धन
ये भी पढ़ें:20 मई तक इन राशियों को जबरदस्त लाभ, गुरु, चंद्र, शुक्र गोचर देगा फायदा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!