Numerology Goddess lakshmi lucky number Lucky Birth dates Mulank 6 8 9 मूलांक 6, 8,9: इन तारीखों में जन्में लोगों पर मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान, खूब कमाते हैं धन-दौलत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मूलांक 6, 8,9: इन तारीखों में जन्में लोगों पर मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान, खूब कमाते हैं धन-दौलत

Numerology Goddess lakshmi lucky number: शुक्र को धन, और विलासिता का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। आइए जानते हैं किन तारीखों में जन्में लोगों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहने वाली हैं-

Wed, 20 May 2026 05:01 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मूलांक 6, 8,9: इन तारीखों में जन्में लोगों पर मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान, खूब कमाते हैं धन-दौलत

Numerology Goddess lakshmi lucky number: ज्योतिष और अंकशास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष तारीखों में जन्में व्यक्तियों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। अंकशास्त्र में अंक 6, 15 और 24 को शुक्र का अंक माना गया है। शुक्र देव को धन, वैभव और विलासिता का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन तारीखों में जन्में लोगों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहने वाली हैं-

इन तारीखों में जन्में लोगों पर मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान, खूब कमाते हैं धन-दौलत

मूलांक 6: किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख

जिन लोगों का जन्म इन तारीखों को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस अंक का स्वामी शुक्र है। ये लोग स्वभाव से बेहद आकर्षक और कलाप्रेमी होते हैं। इनके पास भौतिक सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहती। माना जाता है कि इन तारीखों वाले लोग संघर्ष के बाद भी बहुत जल्दी धनवान बनते हैं। इन्हें महंगी चीजों और लग्जरी लाइफस्टाइल का शौक होता है और मां लक्ष्मी की कृपा से ये उसे हासिल भी करते हैं।

मूलांक 8: किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख

इन तारीखों के स्वामी शनि माने जाते हैं। शनि को कठिन परिश्रम का कारक माना जाता है, लेकिन अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 वाले लोग दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में अक्सर पाए जाते हैं। ये लोग बेहद अनुशासित और मेहनती होते हैं। इन्हें अचानक धन लाभ (जैसे पैतृक संपत्ति या शेयर मार्केट) होने के योग रहते हैं। एक बार जब ये सफलता की सीढ़ी चढ़ना शुरू करते हैं, तो पीछे मुड़कर नहीं देखते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस्मत के धनी होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, जीते हैं राजा जैसा जीवन
ये भी पढ़ें:चंद्र की राशि में करेंगे शुक्र गोचर, जून से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

मूलांक 9: किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख

इसका स्वामी मंगल है। ये लोग साहसी और निडर होते हैं। जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी के मामले में ये बहुत भाग्यशाली साबित होते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से इन्हें अचल संपत्ति का सुख मिलता है। रिस्क भरे निवेशों में भी ये अक्सर मुनाफा कमा लेते हैं।

मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए करें कुछ आसान उपाय-

चाहे आपका जन्म किसी भी तारीख को हुआ हो, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए इन नियमों का पालन शुभ माना जाता है-

  1. मां लक्ष्मी वहीं निवास करती हैं, जहां अंधेरा नहीं होता है। विशेषकर शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा न रखें।
  2. घर के उत्तर-पूर्वी कोने ईशान कोण को हमेशा खाली और साफ रखें।
  3. अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, तो शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी का व्रत या पूजा करना लाभकारी होता है।
  4. अपनी कमाई का कुछ हिस्सा गरीबों या जरूरतमंदों को दान करने से धन की बरकत बनी रहती है।
  5. व्यक्ति के कर्म और उसकी मेहनत मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा माध्यम है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 मई से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुध उदय होकर देंगे बंपर लाभ
ये भी पढ़ें:20 मई तक इन राशियों को जबरदस्त लाभ, गुरु, चंद्र, शुक्र गोचर देगा फायदा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!