Budh Rashifal Mercury Rise Budh Uday Mercury Transit The days of these zodiac signs will change from 23 May 2026 23 मई से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुध उदय होकर देंगे बंपर लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

23 मई से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुध उदय होकर देंगे बंपर लाभ

Budh Rashifal Mercury Rise Budh Uday: बुध अभी अस्त अवस्था में हैं। जब भी बुध ग्रह का उदय होता है, तो उनकी शक्तियां और अधिक प्रभावी हो जाती हैं, जिससे विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर पैदा होते हैं।

Wed, 20 May 2026 12:17 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
23 मई से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुध उदय होकर देंगे बंपर लाभ

Budh Rashifal Mercury Rise Budh Uday, बुध उदाय: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, तर्क, व्यापार और कम्यूनिकेशन का कारक माना जाता है। बुध अभी अस्त अवस्था में हैं। जब भी बुध ग्रह का उदय होता है, तो उनकी शक्तियां और अधिक प्रभावी हो जाती हैं, जिससे विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर पैदा होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 मई के दिन शाम के समय बुध उदय हो जाएंगे और 30 जून तक इसी अवस्था में रहेंगे। बुध का उदय होना कुछ राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है-

23 मई से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुध उदय होकर देंगे बंपर लाभ

वृषभ राशि

बुध का उदय आपके लिए आर्थिक मजबूती लेकर आएगा।

  • अटके हुए धन की प्राप्ति होगी।
  • अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है।
  • कार्यस्थल पर आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
  • सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च संभव है।

मिथुन राशि

बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, इनका उदय होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

  • मानसिक स्पष्टता आएगी और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।
  • जो लोग खुद का स्टार्टअप या व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी डील मिल सकती है।
  • स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से 10 दिन तक इन राशियों पर बरसेगा धन ही धन, राहु के नक्षत्र में शुक्र गोचर
ये भी पढ़ें:आने वाले 4 महीने तक इन राशियों की झोली में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर देगा लाभ

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी भी बुध ही हैं। उदय होने से आपकी सोई हुई योजनाएं फिर से सक्रिय हो जाएंगी।

  • नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • स्टूडेंट्स के लिए यह समय एकाग्रता बढ़ाने वाला और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला होगा।
  • परिवार के साथ संवाद सुधरेगा और पुराने मतभेद दूर होंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध का उदय भाग्य भाव या लाभ भाव को प्रभावित करेगा।

  • विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं या विदेश से जुड़े व्यापार में मुनाफा होगा।
  • समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नए प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे।
  • नए विचारों पर काम करना शुरू करें, सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

बुध गोचर के प्रभाव को मजबूत करने के उपाय

अगर आप बुध के शुभ प्रभाव को और बढ़ाना चाहते हैं, तो ये आसान उपाय कर सकते हैं-

  • हरे रंग का अधिक प्रयोग करें।
  • बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
  • पक्षियों को दाना खिलाएं।
  • ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 मई तक इन राशियों को जबरदस्त लाभ, गुरु, चंद्र, शुक्र गोचर देगा फायदा
ये भी पढ़ें:मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब तक, जानें कैसे रहेंगे आने वाले महीने और आसान उपाय
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!