Chandra Gochar Guru Shukra Mithun Rashi me Moon Transit Venus Rashifal Jupiter in Gemini till 20 may 2026 effects 20 मई तक इन राशियों को जबरदस्त लाभ, गुरु, चंद्र, शुक्र गोचर देगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

20 मई तक इन राशियों को जबरदस्त लाभ, गुरु, चंद्र, शुक्र गोचर देगा फायदा

Chandra Gochar Guru Shukra, Moon Transit Venus: गुरु, शुक्र, चंद्र की युति बनती है, तो बेहद पॉजिटिव और शक्तिशाली एनर्जी का संचार होता है। ग्रहों की इस विशेष स्थिति से कुछ राशियों के जीवन में धन की बौछार हो सकती है।

Tue, 19 May 2026 04:18 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
20 मई तक इन राशियों को जबरदस्त लाभ, गुरु, चंद्र, शुक्र गोचर देगा फायदा

Chandra Gochar Guru Shukra: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र, गुरु और चंद्रमा को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। शुक्र जहां सुख, समृद्धि, वैभव और भौतिक सुखों के कारक हैं, वहीं गुरु देव ज्ञान, भाग्य, उन्नति और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। चंद्रमा को मन, मानसिक शांति और भावनाओं का कारक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस समय मिथुन राशि में गुरु, चंद्र और शुक्र की युति बनी हुई है, जो 20 मई तक रहने वाली है। ऐसे में गुरु और शुक्र मिलकर गजलक्ष्मी राजयोग बना रहे हैं। चंद्र और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है और चंद्र व शुक्र की युति से कलात्मक योग भी बन रहा है। जब भी इन तीनों शुभ ग्रहों की चाल में बदलाव होता है या इनकी युति बनती है, तो बेहद पॉजिटिव और शक्तिशाली एनर्जी का संचार होता है। ग्रहों की इस विशेष स्थिति से कुछ राशियों के जीवन में धन, तरक्की और खुशियों की बौछार हो सकती है।

20 मई तक इन राशियों को जबरदस्त लाभ, गुरु, चंद्र, शुक्र गोचर देगा फायदा

मेष राशि

इन तीनों ग्रहों की युति का प्रभाव मेष राशि के जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला है।

  • नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
  • बॉस और सीनियर्स आपके काम से प्रभावित रहेंगे।
  • अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, तो कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिससे भविष्य में बंपर मुनाफा होगा।
  • गुरु की कृपा से घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
  • चंद्र ग्रह का प्रभाव मन को शांत व केंद्रित बनाए रखेगा।

कर्क राशि

चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी हैं। इसलिए ग्रहों की यह चाल आपके लिए सबसे ज्यादा सुकून देने वाली रहेगी।

  • शुक्र और गुरु के शुभ प्रभाव से आय के नए स्रोत बनेंगे।
  • अटका हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से वापस मिल सकता है।
  • तनाव से मुक्ति पा सकेंगे। पिछले काफी समय से चल रही मानसिक उलझनें दूर होंगी।
  • आप खुद को अधिक ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे।
  • जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मधुर होंगे।
  • सिंगल्स लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से 10 दिन तक इन राशियों पर बरसेगा धन ही धन, राहु के नक्षत्र में शुक्र गोचर
ये भी पढ़ें:आने वाले 4 महीने तक इन राशियों की झोली में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर देगा लाभ

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर काल किसी वरदान से कम नहीं साबित होगा। ग्रहों की तिकड़ी आपके भाग्य को बल देगी।

  • सोचे हुए काम होंगे पूरे हो सकते हैं। आपके जो काम लंबे समय से किन्हीं कारणों से रुके हुए थे, वे अब बिना किसी बाधा के पूरे होने लगेंगे।
  • वाहन और प्रॉपर्टी का सुख मिल सकता है।
  • शुक्र देव की कृपा से आपका प्रेम जीवन सुखमय बना रहेगा।
  • सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा, लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी।
  • शिक्षा या नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातकों की मुराद पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से बहुत मजबूत रहने वाला है।

  • आपको पैतृक संपत्ति, शेयर बाजार या किसी पुराने निवेश से वित्तीय लाभ हो सकता है।
  • मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
  • लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।
  • अगर कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर रही थी, तो अब उससे राहत मिलने का समय आ गया है।

शुभ फल को बढ़ाने के आसान उपाय

अगर आप इन तीनों ग्रहों की शुभता और स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ये आसान उपाय जरूर करें-

  1. चंद्रमा के लिए उपाय- माता का आशीर्वाद लें। सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।
  2. गुरु के लिए उपाय- गुरुवार के दिन माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
  3. शुक्र के लिए उपाय- शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई खिलाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस्मत के धनी होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, जीते हैं राजा जैसा जीवन
ये भी पढ़ें:कल से 25 मई तक इन राशियों को जबरदस्त लाभ, चंद्र के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!