Venus Transit in Cancer Horoscope Shukra Gochar Kark Rashifal dega in rashiyo ko labh in June 2026 चंद्र की राशि में करेंगे शुक्र गोचर, जून से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

चंद्र की राशि में करेंगे शुक्र गोचर, जून से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

Venus Transit in Cancer Horoscope Shukra Gochar : शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। जब शुक्र चंद्र की राशि कर्क में एंटर करते हैं, तो भावनाओं में गहराई और घरेलू सुख-शांति में वृद्धि होती है। 

Wed, 20 May 2026 02:32 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
चंद्र की राशि में करेंगे शुक्र गोचर, जून से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

Venus Transit in Cancer Horoscope Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। जब शुक्र चंद्र की राशि कर्क में एंटर करते हैं, तो भावनाओं में गहराई और घरेलू सुख-शांति में वृद्धि होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जून की शुरुआत में शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क एक जल तत्व की राशि है। इसलिए यहां शुक्र का प्रभाव बहुत ही शांत और इमोशनल होता है। शुक्र का कर्क राशि में जाना इन 4 राशियों के लिए सबसे अधिक लाभकारी साबित हो सकता है-

चंद्र की राशि में करेंगे शुक्र गोचर, जून से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

वृषभ राशि

शुक्र आपके राशि स्वामी हैं। इसलिए इनका गोचर आपके लिए विशेष महत्व रखता है।

  • आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
  • छोटी यात्राओं से धन लाभ के योग बनेंगे।
  • भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
  • अगर आप कला या लेखन से जुड़े हैं, तो आपकी क्रिएटिविटी चरम पर होगी।
  • भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे, जो आपको मानसिक शांति देगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर लाभ भाव में होने जा रहा है।

  • कमाई के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने निवेश से मोटा मुनाफा मिल सकता है।
  • मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
  • सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
  • लंबे समय से रुकी हुई कोई बड़ी इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 मई से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुध उदय होकर देंगे बंपर लाभ
ये भी पढ़ें:20 मई तक इन राशियों को जबरदस्त लाभ, गुरु, चंद्र, शुक्र गोचर देगा फायदा

वृश्चिक राशि

आपके लिए शुक्र का गोचर भाग्य स्थान (नौवें भाव) में होगा, जो किस्मत को चमकाने वाला साबित होगा।

  • जो काम काफी समय से अटके हुए थे, वे अब स्पीड पकड़ेंगे।
  • धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
  • नौकरी में बदलाव या लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं, जो भविष्य के लिए सुखद रहेंगे।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और आप साथ में अच्छा समय बिताएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर पंचम भाव (संतान और प्रेम) में होगा।

  • जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है।
  • प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
  • संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
  • कला, संगीत और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए यह गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है।

शुक्र गोचर के प्रभाव को बढ़ाने के उपाय

अगर आपकी राशि इनमें से नहीं है, तब भी आप शुक्र के शुभ फल पाने के लिए ये उपाय कर सकते हैं-

  1. सफेद वस्तुओं का दान करें। शुक्रवार को दही, दूध या सफेद मिठाई का दान करें।
  2. नियमित रूप से अच्छी सुगंध या इत्र का उपयोग करें।
  3. ॐ शुं शुक्राय नमः का 108 बार जाप करें।
  4. शुक्र की कृपा के लिए घर और बाहर महिलाओं का सम्मान करना सबसे प्रभावशाली उपाय है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से 10 दिन तक इन राशियों पर बरसेगा धन ही धन, राहु के नक्षत्र में शुक्र गोचर
ये भी पढ़ें:आने वाले 4 महीने तक इन राशियों की झोली में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर देगा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!