Rashifal Moon Transit Jupiter Horoscope Guru 2025 Moon in cancer on 10 November these zodiacs will benefit 10 नवंबर से इन राशियों को होगा प्रॉफिट, गुरु-चंद्र की चाल से होगा फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

10 नवंबर से इन राशियों को होगा प्रॉफिट, गुरु-चंद्र की चाल से होगा फायदा ही फायदा

Rashifal Moon Transit 2025: जल्द ही कर्क राशि में चंद्र देव भी प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। गजकेसरी राजयोग बेहद ही लाभकारी योग माना जाता है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

Wed, 5 Nov 2025 10:39 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
10 नवंबर से इन राशियों को होगा प्रॉफिट, गुरु-चंद्र की चाल से होगा फायदा ही फायदा

Rashifal Moon Transit 2025: इस साल संतान, धन, विवाह, शिक्षा, धर्म के कारक गुरु कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही इस राशि में चंद्र देव भी प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर की दोपहर 01:02 बजे चंद्रमा कर्क राशि में एंटर करेंगे। कर्क राशि का स्वामित्व चंद्र देव को प्राप्त है। गजकेसरी राजयोग बेहद ही लाभकारी योग माना जाता है, जिससे जीवन में पॉजिटिव एनर्जी व समृद्धि आती है। यह राजयोग 2 दिनों तक यानि 12 नवंबर की शाम तक रहेगा। गजकेसरी राजयोग के निर्माण से कुछ राशियों को बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। इसलिए आइए जानते हैं कर्क राशि में चंद्रमा के प्रवेश से बने गजकेसरी राजयोग से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है-

10 नवंबर से इन राशियों को होगा प्रॉफिट, गुरु-चंद्र की चाल से होगा फायदा ही फायदा

तुला राशि

कर्क राशि में चंद्रमा के प्रवेश से बना गजकेसरी राजयोग तुला राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।

समाज में आपका मान-सम्मान खूब बढ़ेगा।

व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी।

विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होने लगेंगे।

संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से 19 नवंबर तक इन 3 राशियों का भाग्य रौशन, सूर्य की चाल मचाएगी धमाल
ये भी पढ़ें:1 साल बाद शनि की राशि में शुक्र का गोचर देगा धन लाभ, इन राशियों को मिलेगी तरक्की

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए कर्क राशि में चंद्रमा के प्रवेश से बना गजकेसरी राजयोग फायदेमंद माना जा रहा है।

आपकी सेहत दुरुस्त रहने वाली है।

व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू का कॉल आ सकता है।

धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे।

किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि में चंद्रमा के प्रवेश से बना गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है।

आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।

धन लाभ के भी योग नजर आ रहे हैं।

इस योग के बनने से कर्क राशि के लोगों का भाग्योदय होगा।

आपको सफलता हासिल करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

वहीं, किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 6 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
ये भी पढ़ें:राहु के नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, 7 नवंबर से इन राशियों को धन लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!