Venus in Capricorn Rashifal Venus Transit in Shani Rashi Horoscope Shukra Makar rashi mai in 2026 will bring profit 1 साल बाद शनि की राशि में शुक्र का गोचर देगा धन लाभ, इन 3 राशियों को मिलेगी तरक्की, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

1 साल बाद शनि की राशि में शुक्र का गोचर देगा धन लाभ, इन 3 राशियों को मिलेगी तरक्की

Venus in Capricorn Rashifal Venus Transit: आने वाले समय में शुक्र अपनी चाल जल्द ही बदलेंगे, जिसका शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम राशियों को झेलने पड़ सकते हैं। शनि की राशि मकर में शुक्र का गोचर कुछ राशियों को बंपर लाभ दे सकता है।

Wed, 5 Nov 2025 09:20 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
1 साल बाद शनि की राशि में शुक्र का गोचर देगा धन लाभ, इन 3 राशियों को मिलेगी तरक्की

Venus in Capricorn Rashifal: नए साल में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जो काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले समय में शुक्र अपनी चाल जल्द ही बदलेंगे, जिसका शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम राशियों को झेलने पड़ सकते हैं। जनवरी के महीने में शनि की राशि में शुक्र का गोचर होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार, जनवरी के महीने में शुक्र मकर राशि में एंटर करने वाले हैं। शनि की राशि मकर में शुक्र का गोचर कुछ राशियों को बंपर लाभ दे सकता है। शुक्र की बदलती चाल व्यक्ति के जीवन को भी प्रभावित करती है। इसलिए आइए जानते हैं शुक्र का शनि की राशि में गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है-

1 साल बाद शनि की राशि में शुक्र का गोचर देगा धन लाभ, इन 3 राशियों को मिलेगी तरक्की

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये राशि परिवर्तन बेहद ही गुणकारी साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को गुड न्यूज मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस बरकरार रहेगा। अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए पार्टनर के साथ डेट पर जाएं। घर परिवार की समृद्धि में वृद्धि होगी। वहीं, सेहत भी दुरुस्त नजर आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से 19 नवंबर तक इन 3 राशियों का भाग्य रौशन, सूर्य की चाल मचाएगी धमाल
ये भी पढ़ें:राहु के नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, 7 नवंबर से इन राशियों को धन लाभ

तुला राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि के लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। आपके परिवार में शांति बनी रहेगी। व्यापारियों को नए इन्वेस्टर मिल सकते हैं। आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे सही होने लगेंगी। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। सालों से चली आ रही आपकी दिक्कतें खुद-ब-खुद हल होने लगेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होना भी संभव है। वहीं, बिजनेस कर रहे लोगों के लिए धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 6 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!