pisces yearly Horoscope 2026 meen varshik rashifal Career Finance health love bhavishyavani मीन वार्षिक राशिफल 2026: मीन राशि वालों को रहना होगा सावधान, रोज करें हनुमान चालीसा का पाठ, जानें कैसा नया साल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मीन वार्षिक राशिफल 2026: मीन राशि वालों को रहना होगा सावधान, रोज करें हनुमान चालीसा का पाठ, जानें कैसा नया साल

pisces yearly Horoscope 2026: वर्ष के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता का सान्निध्य मिलेगा। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। 

Wed, 31 Dec 2025 04:11 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मीन वार्षिक राशिफल 2026: मीन राशि वालों को रहना होगा सावधान, रोज करें हनुमान चालीसा का पाठ, जानें कैसा नया साल

pisces yearly Horoscope 2026: वर्ष के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता का सान्निध्य मिलेगा। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। 15 जनवरी के बाद कारोबार में सुधार होगा। कारोबार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। किसी पारिवारिक संपत्ति से आय के साधन भी बन सकते हैं। संतान की सेहत का भी ध्यान रखें। सावधान रहने की जरूरत है। 13 फरवरी के बाद अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। 02 मार्च के बाद मन प्रसन्न रहेगा। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। 15 मार्च से मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सचेत रहें।

कब बनेंगे इनकम में वृद्धि के योग

16 मई के बाद नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। 02 जून से शैक्षिक कार्य में सुधार होगा। 21 जून के बाद नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। 17 जुलाई से धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। 08 सितंबर से कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। 25 अक्तूबर से कारोबार में कठिनाई आ सकती हैं। 06 नवंबर से परिवार की सेहत का ध्यान रखें। 11 नवंबर के बाद परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। 06 दिसंबर के बाद आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

मीन राशि वाले नए साल में क्या करें उपाय

बृहस्पतिवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान किया करें।

दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में सोने का छल्ला धारण करें।

प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करके देसी घी से निर्मित बूंदी के लड्डू का भोग लगाया करें।

सवा आठ रत्ती का मूंगा चांदी की अंगूठी में या चांदी के पेंडेंट में जड़वा कर गले में पहन सकते हैं। अंगूठी दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में धारण करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ वार्षिक राशिफल 2026: कुंभ राशि की प्रोपर्टी बढ़ेगी, जानें कैसा है नया साल
ये भी पढ़ें:वृश्चिक करियर, फाइनेंस राशिफल : गुरु और शनि का पूरे साल फाइनेंस पर प्रभाव
ये भी पढ़ें:धनु वार्षिक राशिफल 2026:जुलाई के बाद बिजनेस में प्रॉफिट, जानें कैसा होगा नया साल
ये भी पढ़ें:वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026: बिजनेस, इनकम बढ़ेंगी, जानें कैसा वृश्चिक का नया साल
ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 2026 : नए साल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कैसा रहेगा नया साल,
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!