Palmistry Reading: हाथ में हो ये रेखा तो बार-बार मिलता है धोखा, हमेशा बरतें इस चीज में सावधानी
हमारे हाथ में मौजूद रेखाएं और पर्वत काफी कुछ बयान करती हैं। इनकी मदद से हम अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। आज बात करेंगे उन रेखाओं की जो बताती हैं कि हम जिंदगी में धोखे खाने वाले हैं या नहीं?

अगर आप अपने हथेली की रेखा को हल्के में लेते हैं तो अब ऐसा ना करें। दरअसल हमारे हथेली की रेखा में इतनी पावर होती है कि अगर सही तरह से अध्ययन किया जाए तो ये हमें हमारा भविष्य क्लैरिटी के साथ बता सकती हैं। ऐसे में ये रेखाएं काफी कुछ बयान करती हैं। आज बात करेंगे उस रेखा की जो ये इशारा देती है कि भविष्य में हमें धोखा मिलने वाला है। हाथ में चंद्र पर्वत से निकली ये रेखा और भी कई चीजें बताती है। आज जानेंगे इस रेखा के बारे में। साथ ही जानेंगे कि आखिर ये चंद्र पर्वत हमारे हाथ में किस ओर होता है और इसके क्या मायने हैं?
इस रेखा से खुलते हैं सारे राज
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार चंद्र पर्वत की ओर से निकली हुई सूर्य रेखा हमारी जिंदगी के कई गहरे राज खोलती है। अगर किसी के हाथ में चंद्र पर्वत की ओर से ही सूर्य रेखा निकलती है तो ऐसे लोगों को बहुत ही सुंदर लाइफ पार्टनर मिलता है। लाइफ पार्टनर में कई खूबियां होगी लेकिन वो स्वभाव से काफी इमोशनल और इमेजिनेशन वाला होगा। साफ-साफ शब्दों में कहा जाए तो पार्टनर दिल का साफ और काफी सीधा होगा। ऐसे में आसानी से कोई भी ऐसे इंसान के दिमाग में फितूर भर सकता है। जिन लोगों के भी हाथ में ये रेखा होगी, वो भी थोड़ा इमोशनल इंसान होगा। ऐसे लोग अक्सर धोखा खाते हैं और कोई भी आसानी से इनसे छल कर सकता है। ऐसे में आसपास के लोगों को समझने की कोशिश करें। इसके बाद ही कोई फैसला लें।
हथेली में यहां होता है चंद्र पर्वत
अब जान लेते हैं कि आखिर हथेली में चंद्र पर्वत आखिर में होता कहां है? बता दें कि हाथ में चंद्र पर्वत बुध पर्वत की एकदम नीचे होता है। बुध पर्वत हमारी सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा के नीचे होता है। चंद्र पर्वत कलाई पर बनी हुई मणिबंध रेखा के एकदम ऊपर होता है। चंद्र पर्वत की मदद से किसी भी व्यक्ति की मन को समझा जा सकता है। साथ ही इस पर्वत की मदद से आर्थिक स्थिति का भी पता चलता है। अगर इससे निकलने वाली चंद्र रेखा स्पष्ट हुई तो ऐसा व्यक्ति जीवन में धन-संपत्ति पाता है। ये रेखाएं कई तरह की होती है, जिसके आधार पर व्यक्ति को भविष्य में कैसी चीजों का सामना करना पड़ेगा। इसका अंदाजा लग जाता है।
क्रेडिट: हस्तरेखा विज्ञान, आबिद रिजवी
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन